फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन पांच फिल्मों में सुपरस्टार्स की आखिर में हो जाती है मौत, अमिताभ ने दोस्त के लिए दे दी थी जान

Tue, 17 Dec 2019 03:57 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Rajesh Khanna, Shahrukh Khan and Amitabh - फोटो : file photo
सिनेमाजगत में कुछ सितारों ने बड़े पर्दे पर ऐसे किरदार निभाए जो हमेशा के लिए अमर हो गए। यह वो किरदार हैं जिसमें आखिर में अभिनेता की मौत हो जाती है। अभिनेता की मौत पर न केवल फिल्म में लोगों ने आंसू बहाए बल्कि असल जिंदगी में भी लोग इतने भावुक हो गए कि वो भी अपने आंसू नहीं रोक पाए। आज हम आपको कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताएंगे जिसमें आखिर में हीरो की भले ही मौत हो गई लेकिन दर्शकों के दिलों में उनके निभाए किरदार आज भी जिंदा है।
विज्ञापन

2 of 6
Anand film - फोटो : twitter
आनंद 
राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'आनंद' साल 1971 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आखिर में राजेश खन्ना की मौत हो जाती है। फिल्म में दिखाया गया है कि राजेश खन्ना को कैंसर हो जाता है। खास बात है कि इस फिल्म में राजेश खन्ना ने जिंदगी जीने की प्रेरणा भी दी है। फिल्म में जैसे ही उन्हें पता चलता है कि उन्हें कैंसर हो गया है तो वह बाकी के दिन खुशी से जीना चाहते हैं। राजेश खन्ना का यही किरदार लोगों के जहन में आज भी जिंदा है। राजेश खन्ना अब इस दुनिया में नहीं है। उनका निधन साल 2012 में हो गया था।
विज्ञापन

3 of 6
sholay - फोटो : file photo
शोले
'शोले' फिल्म में आखिर में जय का किरदार निभाने वाले अमिताभ बच्चन की मौत हो जाती है। फिल्म में अमिताभ अपने दोस्त वीरू को बचाने के चक्कर में 
गब्बर से लड़ते लड़ते मर जाते हैं। फिल्म में अमिताभ की मौत के सीन को इस तरह से दिखाया गया है कि हर कोई भावुक हो जाता है। यह फिल्म 1975 में रिलीज हुई थी।

4 of 6
'कल हो न हो' का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
कल हो न हो
'कल हो न हो' फिल्म में शाहरुख खान की मौत हो जाती है। फिल्म में शाहरुख ने अमन माथुर का किरदार निभाया था। यह फिल्म लव स्टोरी पर आधारित है। फिल्म में दिखाया गया है कि शाहरुख को दिल की बीमारी होती है। फिल्म में प्रीति शाहरुख से प्यार करती है लेकिन शाहरुख चाहते हैं कि वो सैफ से शादी कर लें। यह फिल्म साल 2003 में रिलीज हुई थी। 
विज्ञापन

5 of 6
Raanjhanaa - फोटो : file photo
रांझणा
यह फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में धनुष के किरदार का नाम कुंदन शंकर होता है। फिल्म में धनुष की मौत गोली लगने से होती है। धनुष का यह किरदार लोगों को खूब पसंद आया था। जिसकी मौत के बाद दर्शक भावुक हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Bajirao Mastani - फोटो : file photo
बाजीराव मस्तानी
'बाजीराव मस्तानी' में रणवीर सिंह ने बाजीराव का किरदार निभाया था। फिल्म में आखिर में रणवीर सिंह की मौत दिखाई गई है। रणवीर की मौत की सीन फिल्म में इस तरह दिखाया गया था कि लोग उसे देखते ही भावुक हो गए थे। फिल्म में रणवीर जल समाधि ले लेते हैं। 

अक्षय कुमार को शख्स ने कहा- 'बिना रीढ़ की हड्डी का इंसान', अनुराग कश्यप ने भी मिलायी हां में हां
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें