सलमान खान,अनुराग डोभाल
- फोटो : सोशल मीडिया
मन्नारा को लेकर उन्होंने कहा, 'थेरिपी रूम में जब मन्नारा को बुलाया गया था तो सलमान सर ने कहा था कि वह इंडस्ट्री में बहुत सीनियर हैं, आपको उनकी रिस्पेक्ट करनी चाहिए।' अनुराग ने कहा अगर आप पूरा शो ही अंकिता जी, विक्की भाई, मन्नारा और मुनव्वर पर बना देंगे, तो बाकि लोगों का क्या होगा। मैं अकेला नहीं था, क्या जिगना जी, रिंकू जी, नील भाई, ऐश्वर्या जी की कोई पर्सनालिटी नहीं थी। हम सारे वह थे, जिनसे चैनल को शायद भविष्य में कोई फायदा नहीं था।' इसके साथ ही शो में परिवार वालों के न आने पर उन्होंने कहा, बिग बॉस ने मुझसे कहा था, 'हमने आपको घरवालों और ब्रो सेना को बुलाया और आपके घरवाले यहां नहीं आना चाहते हैं। मैं सबको बताना चाहूंगा कि अगर पूरी दुनिया भी खिलाफ हो जाएगी, तो मुझे पता है मेरे मां बाप मेरे साथ खड़े रहेंगे। मां-बाप कभी आपका हाथ नहीं छोड़ेंगे, चाहे उनका बच्चा कितना ही गलत हो। मुझे पता है मैं कितना भी गलत होता मेरे मां-बाप शो में जरूर आते।'