फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर दिखेगा पर्दे पर बंगाल के ‘प्रभु’ मिथुन का स्वैग, इस बार इस हरियाणवी कलाकार को मिली जिम्मेदारी

Mon, 26 Oct 2020 02:15 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : फाइल
बंदा बंगाल से हो और मिथुन चक्रवर्ती का दीवाना न हो, हो ही नहीं सकता। बंगाल और एशिया के तमाम देसी विदेशी हिस्सों में अपने प्रशंसकों के बीच ‘प्रभु’ के नाम से मशहूर रहे अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती का स्वैग जल्द रिलीज होने वाली फिल्म ‘लूडो’ में नजर आने वाला है। ये अलग बात है कि इस स्वैग की वापसी के लिए फिल्म के निर्देशक अनुराग बासु ने बजाय मिथुन के राजकुमार राव का सहारा लिया है।
विज्ञापन

2 of 5
राजकुमार राव - फोटो : instagram/patralekhaa
अभिनेता राजकुमार राव अनुराग बसु के निर्देशन में बनी फिल्म 'लूडो' में एक अहम भूमिका निभाते हुए नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में राजकुमार का किरदार किवदंती बन चुके अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को समर्पित किया गया है। अनुराग बसु ने खुद भी बताया है कि राजकुमार का किरदार इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती के ऑन स्क्रीन आभामंडल से प्रेरित है। अनुराग ने जब इस फिल्म को बनाने की शुरुआत की थी तब वह फिल्म में राजकुमार के दृश्यों में कोई मारधाड़ का दृश्य नहीं था। लेकिन राजकुमार ने अनुराग को उनके लिए एक फाइट सीक्वेंस डालने के लिए मनाया।
विज्ञापन

3 of 5
अनुराग बसु - फोटो : फाइल
अनुराग बताते हैं कि फिल्म 'लूडो' में एक रामलीला का दृश्य है जो पहले बहुत साधारण रहने वाला था। उसमें कोई मारधाड़ का सीन नहीं था। लेकिन, राजकुमार राव चाहते थे कि अनुराग उस दृश्य में थोड़ी मारधाड़ भी जोड़ लें। अनुराग को मनाने के लिए राजकुमार ने उन्हें एक वीडियो दिखाया जिसमें रामलीला चल रही थी। और अचानक से उस रामलीला के बीच में लड़ाई हो जाती है। अनुराग को यह दृश्य पसंद आया इसलिए वह अपनी भी फिल्म में रामलीला के दृश्य में मारधाड़ जोड़ने के लिए राजी हुए।

4 of 5
लूडो - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म 'लूडो' की कहानी चार अलग-अलग लोगों की है जो इत्तेफाक से एक दूसरे का रास्ता काटती हैं। इस फिल्म में राजकुमार राव के अलावा अभिषेक बच्चन, आदित्य रॉय कपूर, पंकज त्रिपाठी, सान्या मल्होत्रा, फातिमा सना शेख, आदि कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। राजकुमार के किरदार के बारे में निर्देशक अनुराग बसु ने बताया कि वह अपने किरदार के साथ मिथुन चक्रवर्ती को ट्रिब्यूट देते हुए नजर आएंगे। फिल्म में वह मिथुन के प्रशंसक हैं और इसके लिए उन्होंने काफी तैयारी भी की। अनुराग ने बताया कि जब किरदार के लिए राजकुमार का लुक टेस्ट चल रहा था उसी वक्त वह एकदम मिथुन चक्रवर्ती जैसे लगे। बाद में अपने काम से उन्होंने मिथुन के जैसा दिखना साबित भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लूडो - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अनुराग बसु की फिल्म 'लूडो' घोषणा के वक्त 24 अप्रैल 2020 को रिलीज होना तय हुई थी। लेकिन, कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के बाद न तो फिल्म की शूटिंग ढंग से हो सकी, और न ही इसके पोस्ट प्रोडक्शन का काम समय पर हुआ। फिल्म पहले सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन मजबूरी में अब इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करना पड़ रहा है। यह फिल्म दीवाली के मौके पर 12 नवंबर को रिलीज होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें