फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुराधा पौडवाल ही नहीं इन सितारों के भी सामने आए 'रिश्तेदार', एक ने ऐश्वर्या को बताया था अपनी मां

Fri, 03 Jan 2020 02:59 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
bollywood - फोटो : social media
फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। केरल की 45 वर्षीय एक महिला का दावा है कि वो अनुराधा पौडवाल की बेटी है । 1974 में जन्मी इस महिला का नाम करमाला मोडेक्स है। करमाला का कहना है कि अनुराधा ने जन्म देने के बाद उसे किसी और को सौंप दिया था। यह महिला केरल के तिरुवनंतपुरम में रहती है और उसने जिला परिवार अदालत में मामला दायर किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
अनुराधा पौडवाल - फोटो : amar ujala
इस महिला ने मामला दायर कर 50 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा है। महिला का कहना है कि अनुराधा उस समय मेरी परवरिश नहीं करना चाहती थीं । महिला ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि करीब चार पांच साल पहले मेरे पिता ने मुझे बताया कि मेरी बायोलॉजिक मां अनुराधा पौडवाल हैं। पोन्नाचन (महिला के पिता), उस समय महाराष्ट्र में सेना में तैनात थे और उनकी अनुराधा के साथ दोस्ती थी। 
विज्ञापन

3 of 6
Anuradha Paudwal
वैसे बता दें कि ये पहला मामला नहीं है जब किसी आम शख्स ने बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के रिश्तेदार होने का दावा किया हो । इससे पहले भी कई सितारों के ऐसे रिश्तेदार सामने आ चुके हैं । इन लोगों ने सितारों से पैसे ऐंठने की भी कोशिश की है। कभी किसी ने खुद को बेटा बताया तो किसी ने माता-पिता और किसी ने पत्नी होने का भी दावा किया । जानते हैं ऐसे मामलों के बारे में...

4 of 6
abhishek bachchan - फोटो : social media
अभिषेक बच्चन
जिस दिन अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी थी, उस दिन एक मॉडल ने उनके घर के बाहर पहुंचकर खूब हंगामा किया था। इस मॉडल का नाम जान्हवी कपूर है। जान्हवी का कहना था कि वो अभिषेक की पत्नी हैं। एक समय पर वो और अभिषेक एक-दूसरे को डेट करते थे। कुछ दोस्तों के सामने दोनों ने शादी भी की थी। जब जान्हवी की इस बात पर किसी ने यकीन नहीं किया तो उन्होंने खुदकुशी करने की कोशिश की थी। हालांकि इस मामले पर बच्चन परिवार की ओर से कोई जवाब नहीं आया था । 
विज्ञापन

5 of 6
संगीत कुमार
ऐश्वर्या राय 
आंध्र प्रदेश के रहने वाले 29 साल के एक शख्स ने ऐश्वर्या राय बच्चन को अपनी मां बताया था। इस शख्स का नाम संगीत कुमार है । संगीत का कहना था कि 1988 में ऐश्वर्या ने IVF के जरिए उसे जन्म दिया था। संगीत ने कहा था कि ऐश्वर्या राय ने मिस वर्ल्ड बनने से 6 साल पहले यानी 15 साल की उम्र में IVF के जरिए लंदन में उसे जन्म दिया था। ये मामला पुलिस तक पहुंचा था । पुलिस ने संगीत को मानसिक रूप से बीमार बताया था । 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Dhanush and Rajnikanth
धनुष
रजनीकांत के दामाद और एक्टर धनुष को एक दंपती ने अपना बेटा बताया था । ये मामला कोर्ट तक भी पहुंचा । दंपती ने कहा था कि धनुष घर छोड़कर भाग गए थे । दंपती ने मद्रास हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर हर महीने 65 हजार रुपये गुजारे भत्ते की मांग की थी । कोर्ट ने जांच करते हुए धनुष के मेडिकल टेस्ट भी करवाए थे। सबूत ना मिलने पर कोर्ट ने याचिका को रद्द कर दिया था ।

जब डांस करते हुए फट गई थी रणवीर की पैंट, दीपिका ने सरेआम इवेंट में की थी सिलाई

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें