tahira kashyap
- फोटो : instagram
ताहिरा का फिल्म निर्देशित करने का हमेशा से सपना रहा है। वह जब स्तन कैंसर से जूझ रही थीं, तभी से उन्होंने इस फिल्म पर काम करना शुरू कर दिया था। इस फिल्म को लेकर वह बहुत ज्यादा उत्साहित थीं और अपनी तरफ से सबकुछ ठीक करने की पूरी कोशिश कर रही थीं। लेकिन इस प्रोजेक्ट को बार-बार रुकावटों का सामना करना पड़ रहा है। इससे पहले फिल्म शर्माजी की बेटी के लिए निवेशक मिलना बहुत मुश्किल हो रहे थे। इसलिए इसके निर्माता भी परियोजना को ठंडे बस्ते में डालने का मन बना चुके थे। जब बाद में सबकुछ सही होता नजर आया तो माधुरी दीक्षित के चले जाने से यह प्रोजेक्ट फिर से वहीं का वहीं खड़ा नजर आ रहा है।