फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anupriya Goenka: जब 12 ऑडिशन के बाद अनुप्रिया गोयनका के हाथ से फिसली सलमान की फिल्म? अभिनेत्री ने किया खुलासा

Thu, 03 Apr 2025 06:38 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anupriya Goenka Revelation: अभिनेत्री अनुप्रिया गोयनका ने हाल ही में खुलासा किया कि 12 ऑडिशन के बाद भी उन्हें सलमान खान की फिल्म नहीं मिल पाई। उन्होंने इस अनुभव को एक बातचीत के दौरान साझा किया।
 
विज्ञापन
1 of 5
अनुप्रिया गोयनका, सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
अनुप्रिया गोयनका बॉलीवुड और ओटीटी की जानी-पहचानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने 'टाइगर जिंदा है', 'पद्मावत' और 'वॉर' जैसी बड़ी फिल्मों में काम किया है। ओटीटी पर भी 'सेक्रेड गेम्स', 'अभय' और 'क्रिमिनल जस्टिस' में उन्होंने अदाकारी से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। लेकिन क्या आपको पता है कि सलमान खान की एक फिल्म उनके हाथ से निकल गई थी? दरअसल, फिल्म 'सुल्तान' के लिए अनुप्रिया ने कई ऑडिशन दिए थे, लेकिन अंत में यह रोल अनुष्का शर्मा के पास चला गया था। 
Kesari 2 Trailer Launch: इवेंट में किस सवाल पर भड़के अक्षय कुमार, बोले- 'उनको गोली मार देते तो भी कम था'
विज्ञापन

2 of 5
अनुप्रिया गोयनका, सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
'सुल्तान' के लिए दिया था ऑडिशन
हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन से बातचीत में अनुप्रिया ने इस अनुभव को साझा किया। अनुप्रिया ने कहा कि 'सुल्तान' के लिए उनका सफर आसान नहीं था। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा,  "मैंने मुख्य किरदार के लिए ऑडिशन दिया था। उस वक्त यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) नए चेहरों की तलाश में था।" 
Ananya Pandey: इस खास शख्स ने की अनन्या की तारीफ, शेयर किया 'केसरी 2’ का ट्रेलर, जानिए कौन है वो?
विज्ञापन

3 of 5
अनुप्रिया गोयनका - फोटो : इंस्टाग्राम
एक महीने तक चली प्रक्रिया
अनुप्रिया ने आगे कहा, "मेरे 11-12 टेस्ट हुए। पहले एक ऑडिशन, फिर दूसरा, फिर म्यूजिक वीडियो टेस्ट, वैभवी मर्चेंट के साथ डांस टेस्ट और आखिर में डायरेक्टर अली अब्बास जफर के साथ रीडिंग्स।" यह पूरी प्रक्रिया  एक महीने तक चली। अनुप्रिया के लिए यह थकाने वाला लेकिन खूबसूरत अनुभव था।

4 of 5
अनुप्रिया गोयनका - फोटो : इंस्टाग्राम
रिजेक्ट होने पर टूट गया था दिल
उन्होंने आगे कहा, "शुरुआत में मुझे पता ही नहीं था कि यह 'सुल्तान' के लिए है। वाईआरएफ में असली स्क्रिप्ट नहीं देते। वे दूसरी स्क्रिप्ट पर ऑडिशन लेते हैं। जब मैं अली से मिली और उन्होंने 'मिस्टर खान' का जिक्र किया तब मुझे समझ आया कि यह सलमान की फिल्म है।" अनुप्रिया को उम्मीद थी कि शायद उन्हें मौका मिल जाए। लेकिन जब रिजल्ट आया तो उनका दिल टूट गया। अभिनेत्री ने कहा, "यह मेरे लिए बहुत दुखद था।" अनुप्रिया ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "एक तो मैं सांवली हूं और मुझे इस पर गर्व है, लेकिन मैं टिपिकल वाईआरएफ हीरोइन नहीं हूं। मेरी टांगें परफेक्ट शेप की नहीं हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुल्तान - फोटो : सोशल मीडिया
'सुल्तान' रही थी ब्लॉकबस्टर
'सुल्तान' की बात करें तो यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी। अनुष्का शर्मा ने इसमें पहलवान का किरदार निभाकर खूब तारीफें बटोरी थीं। अनुप्रिया भले ही यह फिल्म न कर पाईं, लेकिन उनकी मेहनत और जज्बा आज भी उनकी दूसरी परियोजनाओं में नजर आता है। उन्होंने कहा, "एक महीने का प्रोसेस अच्छा था। अगर यह सालभर चलता तो शायद मैं एंजाइटी में चली जाती।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें