फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kesari Chapter 2: अजय देवगन को भा गया ‘केसरी 2’ का ट्रेलर, यूजर्स बोले, ‘अक्षय कुमार लेकर आए हैं मास्टरपीस’

Thu, 03 Apr 2025 03:37 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अक्षय कुमार की आने वाले फिल्म ‘केसरी 2’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म का ट्रेलर देखकर दर्शकों के रोंगटे खड़े हो गए हैं। ट्रेलर में बोले गए अक्षय के कई डायलॉग्स भी सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद आए हैं। जानिए, फिल्म ‘केसरी 2’ के ट्रेलर पर किस-किस तरह के रिएक्शन यूजर्स ने दिए।
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'केसरी 2' के ट्रेलर लॉन्च पर अक्षय कुमार और अनन्या पांडे - फोटो : अमर उजाला

अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे अभिनीत फिल्म ‘केसरी 2’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म की कहानी जलियांवाला बाग हत्याकांड पर आधारित है। इसमें अक्षय कुमार ने वकील शंकरन नायर की भूमिका निभाई है। जलियांवाला बाग में हुए नरसंहार के लिए जिम्मेदार ब्रिटिश अधिकारी रेजिनाल्ड एडवर्ड हैरी डायर को कोर्ट में सजा दिलाने की नायर ठान लेते हैं। फिल्म ‘केसरी 2’ के ट्रेलर को देखकर दर्शकों के रोंगटे खड़े हो गए। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस ट्रेलर की खूब तारीफ की है। साथ ही अभिनेता अजय देवगन ने भी फिल्म को सराहा है। 

 

विज्ञापन

2 of 5
केसरी चैप्टर 2 - फोटो : इंस्टाग्राम: @akshaykumar

अक्षय की तारीफाें के पुल बांध दिए 
फिल्म ‘केसरी 2’ का ट्रेलर देखकर कई सोशल मीडिया यूजर्स अक्षय कुमार की तारीफ करते नहीं थके। एक यूजर ने लिखा, ‘यह बिल्कुल भी बॉलीवुड फिल्म नहीं लगती है। फिल्म के किरदार बहुत ही कमाल के हैं। साथ ही शंकरन नायर की भूमिका में अक्षय से बेहतर कलाकार कोई हो नहीं सकता था। अच्छा लगा कि बॉलीवुड ने अपनी गलतियों से सीखा है और खुद को बेहतर बनाने पर काम किया है।’ एक यूजर ने लिखा, ‘अक्षय कुमार एक मास्टरपीस फिल्म लेकर आए हैं।’ कई यूजर्स ने इस फिल्म को अक्षय कुमार का कमबैक तक कह दिया। 

विज्ञापन

3 of 5
अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn

अजय देवगन ने भी ट्रेलर साझा किया
अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर ‘केसरी 2’ का ट्रेलर साझा किया है। साथ ही एक खास मैसेज भी लिखा है। अजय देवगन लिखते हैं, ‘भगत सिंह की लड़ाई, संघर्ष सड़क पर था, ये लड़ाई कोर्ट रूम में है। इन दोनों ही चीजों ने इतिहास को बदल दिया। ‘केसरी 2’ के लिए मेरे दोस्त अक्षय कुमार और पूरी टीम को बधाई।’ इस तरह अजय देवगन ने भी फिल्म ‘केसरी 2’ को सराहा है।  
 


 

4 of 5
केसरी 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@dharmamovies

अक्षय के डायलॉग ने जीता दिल 
फिल्म में अक्षय कुमार का किरदार शंकरन नायर एक सीन में ब्रिटिश अधिकारी डायर को एक डायलॉग बोलते हैं, ‘द एंपायर की श्रिंकिंग’। यह डायलॉग फैंस को खूब भाया है। इस डायलॉग को सोशल मीडिया यूजर्स ने खूब पसंद किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केसरी 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@dharmamovies

आर माधवन-अनन्या की भी तारीफ हुई  
अक्षय कुमार के अलावा फिल्म ‘केसरी 2’ में आर माधवन और अनन्या पांडे भी वकील की भूमिका निभा रहे हैं। अक्षय के सामने आर माधवन चुनौती बनकर खड़े हैं। दोनों की टक्कर ट्रेलर में देखने लायक है। कई यूजर्स ने आर माधवन को भी सराहा है। एक यूजर लिखता है, ‘आर माधवन का एंट्री सीन कमाल का है।’ वहीं एक दूसरा यूजर लिखता है, ‘ आर माधवन के अलावा अनन्या भी फिल्म में अच्छी लग रही हैं। इस टॉपिक पर फिल्म बनाना बहुत बड़ी बात है।’ 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें