फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच खबरेंः अनुपमा फेम रुपाली गांगुली कोरोना पॉजिटिव और हिंदी मीडियम फेम सबा कमर ने तोड़ी सगाई

Sat, 03 Apr 2021 07:01 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रुपाली गांगुली, सबा कमर - फोटो : Instagram
कोरोना की दूसरी लहर के साथ महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पिछले कुछ दिनों में बॉलीवुड और टीवी के कई सितारे कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। अब टीवी इंडस्ट्री की बड़ी अभिनेत्री रुपाली गांगुली का कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव आया है।



‘अनुपमा’ फेम रुपाली गांगुली और आशीष मेहरोत्रा का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव, शूटिंग रद्द
विज्ञापन

2 of 5
दीया मिर्जा, वैभव रेखी - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा वैभव रेखी से शादी के बाद लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में दीया ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। उन्होंने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए इस बात की जानकारी दी थी कि वो मां बनने वाली हैं। अब दीया की इस घोषणा के बाद जहां उनके दोस्त और फैंस कमेंट सेक्शन में उन्हें बधाई दे रहे हैं तो वहीं कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।



शादी के डेढ़ महीने बाद दीया मिर्जा ने की प्रेग्नेंसी की घोषणा तो हुईं ट्रोल, यूजर्स कर रहे ऐसे-ऐसे कमेंट
विज्ञापन

3 of 5
सबा कमर
पाकिस्तानी अभिनेत्री सबा कमर ने मंगेतर अजीम खान से सगाई तोड़ने का फैसला किया है। सबा ने कुछ ही दिनों पहले घोषणा की थी कि वह अजीम खान नाम के शख्स से शादी करने जा रही हैं। उन्होंने अब सोशल मीडिया पर घोषणा की है कि वह शादी नहीं कर रही हैं और सगाई तोड़ दी है। वहीं सबा ने एक और चौंका देने वाला खुलासा किया है जिसने चारों ओर सनसनी मचा दी है।


'हिंदी मीडियम' फेम सबा कमर ने तोड़ी सगाई, ब्वॉयफ्रेंड पर लगे शोषण के आरोप बने वजह?

4 of 5
अनुपमां - फोटो : File Photo
बार्क (ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल) इंडिया की 12वें हफ्ते की टीआरपी रेटिंग आ गई है। अगर लेटेस्ट वीक की टीआरपी रैंकिंग देखें तो स्टार प्लस के कार्यक्रम अनुपमां ने बाजी मारी है। शो के इम्प्रेशंस में भी इजाफा हुआ है।  तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते किस सीरियल की कहानी दर्शकों को रास आई और उसे टीआरपी लिस्ट में कौन सी जगह मिली। इस हफ्ते की टीआरपी में सीरियल 'अनुपमा' एक बार फिर से नंबर 1 पर ही बना हुआ है। सीरियल में आ रहे ट्विस्ट और टर्न दर्शकों को भा रहे हैं। तो वहीं धारावाहिक में 'अनुपमा' के किरदार में रूपाली गांगुली की खूब तारीफ हो रही है।



TRP Week 12: अनुपमा ने नंबर एक पर फिर से बनाई जगह, इस हफ्ते इन पांच शो का रहा बोलबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप जारी है। वहीं बॉलीवुड और टीवी सितारे भी एकाएक वैक्सीन लगवा रहे हैं और अपना अनुभव साझा कर रहे हैं। इसी बीच अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम दिलीप जोशी ने भी कोरोना वैक्सीन लगवा ली है। दोनों ही सितारों ने सोशल मीडिया पर अपना अनुभव साझा किया है।



मलाइका अरोड़ा और जेठालाल ने लगवाया कोविड-19 का टीका, अनुभव साझा कर बोले 'आप सब भी जल्द लगवा लें'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें