फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roger Federer Retirement: रोजर फेडरर के संन्यास पर आया अनुपम खेर का रिएक्शन, कह दी ये बड़ी बात

Fri, 16 Sep 2022 12:12 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रोजर फेडरर, अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी रोजर फेडरर ने संन्यास का एलान कर दिया है। अपने करियर में 20 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले स्विट्जरलैंड के खिलाड़ी फेडरर पिछले कुछ समय से लगातार चोट की वजह से जूझ रहे थे। कई बार सर्जरी के बाद भी वह पुराने रंग में नहीं लौट सके थे। गुरुवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से उन्होंने ट्वीट करते हुए बताया कि इस साल लंदन का लावेर कप उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा।
विज्ञापन

2 of 4
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
फेडरर की इस घोषणा के बाद अब खिलाड़ियों के साथ फिल्मी सेलेब्स की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। हाल ही में बॉलीवुड एक्टर ने अनुपम खेर ने फेडरर के रियाटमेंट के फैसले पर एक ट्वीट किया है। एक्टर ने टेनिस खिलाड़ी को शुक्रिया कहते हुए लिखा, 'कड़ी मेहनत का कोई रास्ता नहीं है। इसे गले लगाएं! आपके इस क्वोट को मैं हमेशा ध्यान में रखता हूं। आपने अपने खेल से न केवल लाखों टेनिस और खेल प्रेमियों को प्रेरित किया है बल्कि अपनी दयालुता से लोगों का दिल भी जीता है। शुक्रिया।'
विज्ञापन

3 of 4
एनी हैथवे और रोजर फेडरर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि फेडरर ने ट्विटर पर एक लंबा नोट शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपने करियर में साथ निभाने वाले लोगों का शुक्रिया अदा किया है। साथ ही इस नोट में उन्होंने अपनी पत्नी को भी धन्यवाद कहा है। इस नोट में उन्होंने चोटों का जिक्र करते हुए बताया कि  पिछले तीन साल से उन्होंने इस तरह की कई चुनौतियों का सामना किया और पूरी मेहनत के साथ कोर्ट में वापसी करने की कोशिश की लेकिन मुझे अपनी लिमिट पता है।
विज्ञापन

4 of 4
रोजर फेडरर - फोटो : सोशल मीडिया
टेनिस स्टार ने लिखा, 'मैं 41 साल का हूं। 24 साल के अपने करियर में मैंने 1500 से ज्यादा मैच खेले हैं। इस खेल ने मुझे मेरे सपने से बढ़कर सब कुछ दिया है। पर अब अलविदा कहने का वक्त आ गया है। अगले हफ्ते से लंदन में होने वाला लेवर कप मेरे करियर का फाइनल एटीपी इवेंट होगा। मैं भविष्य में टेनिस जरूर खेलूंगा पर गैंड स्लैम या एटीपी टूर में नहीं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें