फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anupam Kher: बायकॉट 'पठान' पर अनुपम खेर ने दिया बड़ा बयान, कहा- जब पिक्चर अच्छी है तो...

Mon, 06 Feb 2023 11:13 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनुपम खेर - फोटो : social media

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म  ‘शिव शास्त्री बलबोआ’ को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। कुछ ही समय पहले इस फिल्म का पोस्ट सामने आया था, जिसमें अनुपम का अलग अवतार देखने को मिला। एक्टर ने इस फिल्म की खातिर खुद को पूरी तरह से ट्रांसफॉर्म कर दिया है। हाल ही में, अनुपम खेर ने फिल्म ‘पठान’ के बायकॉट की असफलता के बारे में बात की और इस विषय पर अपने विचार साझा किए।

 
विज्ञापन

2 of 5
अनुपम खेर - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने फिल्म ‘पठान’ की सफलता पर शाहरुख खान को बधाई दी और साथ ही बायकॉट गैंग के बारे में बात करते हुए कहा कि ऑडियंस ने इसे बदले की भावना के रूप में देखा है। अनुपम ने कहा, ‘आप ट्रेंड देख के थोड़ी फिल्म देखेंगे। कोई भी ट्रेंड देखकर फिल्म देखने नहीं जाता है।  अगर आपको ट्रेलर अच्छा लगा तो आप फिल्म देखने जरूर जाएंगे । जब पिक्चर अच्छी है तो दुनिया की कोई ताकत उसे हिट होने से नहीं रोक सकती है। लोग इसे बदले की भावना के रूप में भी देखते है और कहते हैं कि मुझे तो देखनी है फिल्म। ऑडियंस को रोकने की शक्ति किसी में नहीं है।’ 

Filmy Wrap: सवालों से परेशान हुए जूनियर एनटीआर और कंगना के निशाने पर फिल्म माफिया, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

विज्ञापन

3 of 5
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम

अनुपम ने आगे कहा, ‘फिल्म दर्शकों ने कभी सिनेमा का बहिष्कार नहीं किया है। हम कोविड महामारी से गुजरे थे, लॉकडाउन था और लोगों को अपने घरों में बैठने को कहा गया था। ऐसा करीब 100 साल बाद हुआ था। इस समय में दर्शकों ने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अपना मनोरंजन करना शुरू कर दिया, जिससे वह बाहर जाने और इस बीमारी से बच सकें, लेकिन फिल्मों का कभी भी ऑडियंस ने बायकॉट नहीं किया।’


 

4 of 5
फिल्म पठान - फोटो : social media

आपको बता दें कि फिल्म ‘पठान’ का पहला गाना ‘बेशरम रंग’ के रिलीज होने के बाद इसे काफी विवादों का सामना करना पड़ा था। इस गाने में दीपिका पादुकोण की भगवा बिकीनी को लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। लोगों का कहना था कि यह आउटफिट पहनकर दीपिका ने कुछ लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया है। फिल्म को सोशल मीडिया पर बॉयकॉट ट्रेंड का भी सामना करना पड़ा था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म पठान - फोटो : social media
शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म ने हिंदी सिनेमा के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 25 जनवरी से 'पठान' की ऐसी आंधी चली कि यह पिक्चर बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कमाई कर रही है।  सलमान खान के कैमियो ने फिल्म में चार चांद लगा दिया है।

Pathaan Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर पठान ने मचाया तहलका, कमाई के मामले में केजीएफ-2 को छोड़ा पीछे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें