फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार की नागरिकता पर उठे सवाल तो अनुपम खेर आए सपोर्ट में, बोले- 'सफाई देना बंद करें'

Mon, 06 May 2019 09:25 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार, अनुपम खेर
अक्षय कुमार ने जबसे प्रधानमंत्री मोदी का इंटरव्यू किया है यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। पहला मुद्दा इंटरव्यू का अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि यूजर्स ने वोट न देने पर उन्हें घेर लिया। दरअसल मुंबई में जब वोटिंग हुई तो अक्षय कहीं दिखे नहीं। सोशल मीडिया पर उनकी नागरिकता को लेकर सवाल उठने लगे कि आखिर उन्होंने वोट क्यों नहीं दिया। मामला बढ़ता देख अक्षय कुमार को सफाई देनी पड़ी।
विज्ञापन

2 of 5
akshay kumar - फोटो : social media
दरअसल कनाडा की नागरिकता होने की वजह से वह वोट नहीं डाल सके। अक्षय कुमार ने सफाई देते हुए लिखा था, 'मुझे समझ नहीं आता कि मेरी नागरिकता को लेकर इतना नकारात्मक माहौल क्यों बनाया जाता है? मैंने इस बात को कभी नहीं छिपाया और न ही मना किया है कि मेरे पास कनाडा का पासपोर्ट है। ये भी सच है कि मैं पिछले 7 सालों से कनाडा नहीं गया हूं।'
विज्ञापन

3 of 5
anupam kher
ऐसे में कई बॉलीवुड सितारे अक्षय कुमार के पक्ष में उतरते नजर आ रहे हैं। हाल ही में अनुपम खेर ने भी ट्विटर के जरिए अक्षय का बचाव किया। अनुपम खेर ने ट्वीट करते हुए लिखा- डियर अक्षय कुमार मैंने पढ़ा कि कैसे आप कुछ लोगों के सामने देश के प्रति अपनी वफादारी को लेकर सफाई दे रहे हैं।'
 

 

4 of 5
anupam kher
अनुपम खेर ने लिखा- आप ऐसा करना बंद करें। इन लोगों का असली काम ही है कि ये आप और मुझ जैसे लोगों को भारत के पक्ष में बोलने पर डिफेंसिव फील करवाएं। आप काम करके दिखाने वालों में से हैं। आपको किसी को भी कुछ भी समझाने की जरूरत नहीं है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : Twitter
बता दें नागरिकता के अलावा अक्षय कुमार को नेशनल अवॉर्ड दिए जाने पर भी सवाल उठाए गए हैं। अक्षय को 2017 में 'रुस्तम' और 'एयरलिफ्ट' के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें