मिथुन चक्रवर्ती
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस फिल्म में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता पल्लवी जोशी, अनुपम खेर मिथुन चक्रवर्ती, मृणाल कुलकर्णी, पुनीत इस्सर, अमन इकबाल, दर्शन कुमार, भाषा सुंबली समेत कई अन्य कलाकार भी हैं। पल्लवी जोशी ने कहा, 'एक फिल्म उतनी ही अच्छी होती है, जितनी कि उसकी स्क्रिप्ट। द कश्मीर फाइल्स के साथ दर्शक उन भावनाओं को महसूस कर सकते हैं, जिनसे किरदार गुजरते हैं'। द कश्मीर फाइल्स 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।