फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए 20 सेकंड में कैसे अनुपम खेर बन जाते हैं पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, सामने आया ये वीडियो

Mon, 07 Jan 2019 12:59 PM IST
प्रियंका भल्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
विज्ञापन
1 of 5
the accidental prime minister
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जीवन पर बन रही फिल्म The Accidental Prime Minister कुछ ही दिनों में रिलीज होने वाली है। एक तरफ जहां फिल्म को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है वहीं दूसरी तरफ फिल्म के ट्रेलर सभी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है। अनुपम खेर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर मनमोहन सिंह के किरदार में ढलने का वीडियो शेयर किया है।
विज्ञापन

2 of 5
The Accidental Prime Minister
फिल्म में मनमोहन सिंह का किरदार बॉलीवुड के लेजेंड्री एक्टर अनुपम खेर प्ले कर रहे हैं। ये कहना जरा भी गलत नहीं होगा कि हर कोई इस बात को जानने के लिए बेताब था कि आखिर अनुपम खेर इस लुक में कैसे ढलते थे। वहीं अब इस राज से भी पर्दा उठ गया है। आपको बता दें कि अनुपम खेर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है।
विज्ञापन

3 of 5
the accidental prime minister
अनुपम खेर ने एक 20 सेकेंड का टाइम लैप्स का वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि उनका मेकअप होने में लगभग 2 घंटों का वक्त लगता था। वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से पूरी टीम मिलकर अनुपम को मनमोहन सिंह जैसा लुक दे रही है।



 

4 of 5
'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' - फोटो : SELF
अनुपम ने अपने ट्ववीट में आगे लिखा कि 2 घंटें के मेकअप और लुक का शुक्रिया मेरी टीम को जाता है। कॉस्ट्यूम के लिए अभिलाशा को शुक्रिया। बाला टीम Pranay, Deepak, Rishi, Mangesh & Jaspreet को मुझे टरबन लुक देने के लिए बहुत बहुत शुक्रिया। मैं आप लोगों के बिना ये नहीं कर सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
The Accidental Prime Minister
बता दें कि फिल्म 'The Accidental Prime Minister' संजय बारू की किताब पर आधारित है। फिल्म 11 जनवरी को रिलीज होगी। बता दें कि किताब में संजय बारू का दावा था कि मनमोहन ने सोनिया गांधी के सामने घुटने टेक दिए थे। फिल्म में संजय बारू का किरदार अक्षय खन्ना निभा रहे हैं। वहीं फिल्म का निर्देशन विजय रत्नाकर गुट्टे ने किया है।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें