फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या सच में कपिल शर्मा को नए शो से लगा लाखों का झटका, कृष्णा ने फीस को लेकर किया बड़ा खुलासा

Mon, 07 Jan 2019 12:30 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
krushna abhishek
कपिल शर्मा ने एक बार फिर टीवी पर धमाकेदार वापसी की है । 29 दिसंबर से कपिल का कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो सीजन 2' शुरू हुआ । पहले एपिसोड में रणवीर सिंह और सारा अली खान अपनी फिल्म 'सिंबा' का प्रमोशन करने पहुंचे थे। वहीं दूसरे शो में सलमान खान अपने दोनों भाइयों और पिता के साथ पहुंचे। 
विज्ञापन

2 of 6
krushna abhishek
शो शुरू होने के साथ कपिल शर्मा की फीस को लेकर भी मीडिया में कई खबरें आईं । मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि पहले कपिल एक शो के 60 लाख रुपए चार्ज करते थे । अब जब उन्होंने वापसी की है तो उनकी फीस घटकर 15 लाख रुपए रह गई है । 
विज्ञापन

3 of 6
Krushna Abhishek
अब इस पर कृष्णा अभिषेक का बयान आया है । बॉलीवुडलाइफ डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, कृष्णा अभिषेक ने बताया कि कपिल की फीस को लेकर जो खबरें आ रही हैं वो सच हैं या झूठ । कृष्णा कहते हैं, 'कपिल शर्मा की फीस में कटौती की जो खबरें सामने आ रही हैं, वो केवल अफवाहे हैं।'

4 of 6
kapil sharma salim khan - फोटो : twitter
वो आगे कहते हैं, 'हम सभी को अच्छा-खासा मेहनताना मिल रहा है और हम सब उसमें खुश हैं। वैसे भी हमारा पहला उद्देश्य साथ में अच्छा काम करना है, पैसा तो सेकेंड्री चीज है। मैं आपको बता दूं द कपिल शर्मा शो टीवी की दुनिया का सबसे बड़ा कॉमेडी शो है और इससे कोई इंकार नहीं कर सकता है।'
विज्ञापन

5 of 6
kapil sharma salman khan - फोटो : twitter
कृष्णा अभिषेक कहते हैं कि 'द कपिल शर्मा शो' के नए सीजन को सलमान खान प्रोड्यूस कर रहे हैं । कॉस्ट कटिंग का तो सवाल ही नहीं उठता है । चैनल का कहना है, 'समय ही बताएगा कि ये शो कितना हिट होता है । हमारे पास काफी स्पॉन्सरशिप है । सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
The Kapil Sharma
'प्रोड्यूसर किसी भी लेवल पर कॉस्ट कटिंग नहीं कर रहे हैं । पहली टीआरपी आने के बाद ही हिट-फ्लॉप का पता चलेगा ।' हालांकि अपनी फीस को लेकर कपिल शर्मा का बयान अभी तक नहीं आया है । कपिल शर्मा के शो का दूसरा एपिसोड दर्शकों को बेहद पसंद आया है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें