अनुपम खेर
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि अनुपम किसी भी विषय को लेकर अपनी राय बेबाकी से सबके सामने रखते हैं। बीते दिनों अभिनेता ने एक पोर्टफोलियो फोटो शेयर की थी जो लगभग 40 साल पुरानी है। साथ ही कैप्शन में लिखा कि, यह पोर्टफोलियो फोटो मैंने 15 जून 1981 को राजश्री फिल्म के ऑफिस में दी थी ताकि वह मुझे अपनी फिल्मों में काम दे सकें। उस दौरान मेरे पास कहीं रहने का ठिकाना नहीं था, इसलिए पोर्टफोलियो के साथ अपने नैशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के दोस्त करण राजदान का पता दिया करता था।