फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anupam Kher: अनुपम खेर ने जिगरी यार के साथ साझा किया वीडियो, बोले- मौत जीवन का अंत है...रिश्तों का नहीं

Fri, 10 Mar 2023 09:47 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनुपम खेर-सतीश कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के शानदार एक्टर, निर्देशक, प्रोड्यूसर और स्क्रीनराइटर में शुमार रहे सतीश कौशिक अब इस दुनिया में नहीं हैं। गुरुवार को अचानक आई उनके निधन की खबर से सभी स्तब्ध रह गए। फैंस शोक में हैं। वहीं, बॉलीवुड पर भी यह दुख पहाड़ की तरह टूटा है। कल शाम मुंबई में नम आंखों के साथ सतीश कौशिक को अंतिम विदाई दी गई। यूं तो सतीश कौशिक की मौत से पूरा बॉलीवुड गमगीन है, मगर उनके जिगरी दोस्त अनुपम खेर बुरी तरह टूट गए हैं। कल सतीश कौशिक को विदा करते हुए भी उनके आंसू नहीं थम रहे थे। अब एक्टर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने दोस्त को याद किया है।
विज्ञापन

2 of 5
अनुपम खेर-सतीश कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया
अनुपम खेर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह सतीश कौशिक के सिर की मालिश करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में अनुपम खेर और सतीश कौशिक, दोनों मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। अनुपम खेर कहते हैं, ' प्रोड्यूसर को खुश करने के लिए देखो क्या-क्या करना पड़ता है। वहीं सतीश भी अनुपम की चंपी का लुत्फ उठाते हुए वाह-वाह करते नजर आते हैं। इसके बाद सतीश कौशिक कहते हैं, 'ऐसे ही एक्स्ट्रा डेट्स भी दे दे बस।' ये सुनकर अनुपम कहते हैं, 'दूसरी फिल्मों के लिए ना?  इस पर सतीश कहते हैं, 'नहीं इसके लिए'। इसके बाद सतीश कौशिक कहते नजर आ रहे हैं, 'खेर साहब आप बहुत अच्छी मसाज भी करते हैं एक्टिंग के अलावा ये काम भी आप बहुत अच्छा करते हैं। तूने मेरी प्रोडक्शन की सारी टेंशन दूर कर दी। थैंक्यू डियर थैंक्यू सो मच।'
Satish Kaushik News Live: सबको रुलाकर पंचतत्व में विलीन हुए सतीश कौशिक, अंतिम संस्कार में भावुक हुए लोग
विज्ञापन

3 of 5
अनुपम खेर-सतीश कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया
अनुपम खेर ने यह वीडियो शेयर करते हुए बेहद भावुक कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा है, 'मौत जीवन का अंत करती है...रिश्तों का नहीं।' बता दें कि सतीश कौशिक के निधन की दुखद खबर सबसे पहले अनुपम खेर ने सोशल मीडिया के जरिए साझा की। सतीश कौशिक के साथ उनकी दोस्ती बेहद पक्की रही। अब उनके निधन के बाद वह काफी अकेलापन महसूस कर रहे हैं।

4 of 5
सतीश कौशिक - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अनुपम खेर के इस वीडियो पर यूजर्स उन्हें ढांढस बंधाते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'जिस्म बिछड़ते हैं, रिश्ते नहीं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सर, आप अपना ख्याल रखिए। दोस्त के जाने के दुख से उबरना बहुत मुश्किल है। ईश्वर आपको इस दुख को सहन करने की शक्ति दे।' एक यूजर ने लिखा, 'सादगी का दूसरा नाम सतीश कौशिक। बस आप इस लोक से दूसरे लोक गए हो।' एक यूजर ने लिखा, 'हम जानते हैं, बेहद मुश्किल है यह पल आपके लिए। ख्याल रखिए अपना।'
आंसू-सिसकियां और विलाप... ऐसा रहा सतीश कौशिक का आखिरी सफर
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सतीश कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि सतीश कौशिक होली के मौके पर दिल्ली आए थे। यहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर, एक्टर को बचाया नहीं जा सका। सतीश कौशिक का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ। अपने करियर में उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। आखिरी बार वह फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आएंगे। कंगना रणौत की इस फिल्म में सतीश कौशिक बाबू जगजीवन राम का किरदार अदा करते दिखेंगे।
Satish Kaushik: अभी पिक्चर बाकी है मेरे दोस्त... बड़े पर्दे पर अपना अंदाज दिखाते नजर आएंगे सतीश कौशिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें