फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी की बेटी के सामने अनुपम खेर की हुई बोलती बंद, बोले- ये तो जीनियस है

Wed, 04 Oct 2017 01:41 PM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
विज्ञापन
1 of 5
Anupam kher
बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकार अनुपम खेर ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी की बेटी को जीनियस और एंटरटेनर बताया है। अनुपम ने ये बातें अपनी आने वाली फिल्म 'रांची डायरीज' को प्रमोट करने के दौरान रांची में उनके घर पर कही।
विज्ञापन

फिल्म में निभाया था धोनी के पिता का किरदार

2 of 5
MS Dhoni
फिल्म की प्रमोशन के बाद अनुपम एम एस धोनी के घर पहुंचे जहां उनका तहदिल से स्वागत किया गया। बता दें कि 2016 में आई बायोपिक फिल्म ' एम एस धोनी: दा अन्टोल्ड स्टोरी में अनुपम ने धोनी के पिता पान सिंह का किरदार निभाया था। 
विज्ञापन

धोनी के परिवार की इस बात से बहुत खुश हुए अनुपम

3 of 5
Dhoni And Anupam
अनुपम ने अपने ट्विटर अकाउंट पर धोनी और उनके पिता पान सिंह के साथ ली गई एक तस्वीर को साझा किया है। अनुपम ने अपने ट्विटर पर एक मैसेज भी छोड़ा है जिसमें उन्होंने कहा कि 'डियर साक्षी और एमएस धोनी, बहुत धन्यवाद कि आपने मुझे अपने घर में मेरे घर जैसा महौल दिया और आप दोनों को आपके नये घर के लिए ढेर सारा प्यार, माता-पिता से मिलना मेरे लिए आशीर्वाद से कम नहीं। 

धोनी की बेटी को बताया जीनियस और एंटरटेनर

4 of 5
Ziva and Anupam
अनुपन ने ट्विटर में आगे लिखा कि साक्षी और धोनी की बेटी जीवा बहुत जीनियस है साथ ही एक एंटरटेनर भी। वह वास्तव में बहुत जोर का गा सकती है और नेशनल एंथीम भी बहुत अच्छे से गा सकती हैं, भगवान का आशीर्वाद उस पर हमेशा बने रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

5 of 5
Anupam Kher
बता दें कि डायरेक्टर सात्तविक मोहन्ती की आने वाली फिल्म 'रांची डायरीज' में अनुपम खेर एक अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म में जिम्मी शेरगिल, हैरी बाला और प्रदीप सिंह भी अपने-अपने रोल में नजर आएंगे। फिल्म 13 अक्टूबर को रिलीज होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें