अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। कोई देश का मुद्दा या किसी मामले पर प्रतिक्रिया देनी हो, अनुपम खेर बिना झिझक तुरंत अपनी बात कह देते हैं। कई बार वो वीडियो के जरिए अपनी बात लोगों तक पहुंचाते हैं। कोरोना वायरस के खौफ के बीच अनुपम खेर लगातार लोगों को जागरुक कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा है कि डॉक्टर्स, नर्सेस, सफाई कर्मचारी और पुलिसवाले ही हमारे असली सुपरहीरो हैं।