फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शशि थरूर से भिड़े अनुपम खेर और राजनीति में लौटने को तैयार दीपिका चिखलिया, पांच खबरें

Thu, 14 May 2020 07:28 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड - फोटो : Social Media
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश की जनता को संबोधित करते हुए 20 लाख करोड़ रुपये के विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा की। कई लोगों ने पीएम के इस एलान पर खुशी जताई तो कुछ के लिए ये विरोध का डमरू बन गया। विपक्ष के कई नेताओं इसकी तुलना 15 लाख रुपये वाले वादे से कर दी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने 'आत्मनिर्भर भारत' को 'मेक इन इंडिया' की री-पैकेजिंग करार दे दिया जिसके बाद अभिनेता अनुपम खेर ने उन्हें अपने अंदाज में जवाब दिया।

पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान पर शशि थरूर ने कसा तंज तो अनुपम खेर बोले- टुकड़ों पर बिके हुए लोग

 
विज्ञापन

2 of 5
दीपिका चिखलिया - फोटो : Social Media
कोरोना संकट के समय चर्चित धारावाहिक रामायण के पहले दूरदर्शन और अब एक सैटेलाइन चैनल पर प्रसारण के चलते इसके कलाकार फिर सुर्खियों में हैं। धारावाहिक में सीता के चरित्र का अभिनय करने वाली दीपिका चिखलिया मानती हैं कि ऐसा होने से एक बार फिर उन्हें जनसेवा के क्षेत्र में लौटने का बुलावा मिल रहा है। सिर्फ 26 साल में गुजरात की बड़ौदा लोकसभा सीट से चुनाव जीतने वाली दीपिका अब भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्य हैं और एक बार फिर पार्टी के लिए संगठनात्मक भागीदारी निभाना चाहती हैं।

EXCLUSIVE: आडवाणी की शिष्या रहीं दीपिका ने की मोदी के विकास मॉडल की तारीफ, राजनीति में लौटने को तैयार
 
विज्ञापन

3 of 5
गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स - फोटो : amar ujala mumbai
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल ने बीते साल अपनी पत्नी मेहर जेसिया से तलाक लेकर अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से रिलेशनशिप खुलासा कर दिया था। अब दोनों का एक बेटा भी है। आए दिन ये कपल किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहता है। हाल ही में गैब्रिएला सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा कीं। इसे लेकर कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

ट्रोलर ने उड़ाया अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड के होठों का मजाक, करारा जवाब मिलते ही करने लगा तारीफ
 

4 of 5
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : Social Media
इंसान और जानवर का रिश्ता बहुत खूबसूरत है। लेकिन दुख इस बात का है कि कुछ ही लोग इस रिश्ते की अहमियत समझते हैं। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बीच इंसान से ज्यादा जानवर परेशान हैं। न उनके लिए कोई योजना बनती है और न ही किसी को उनका ख्याल आता है। वो तो अपने हक के लिए लड़ भी नहीं सकते। लेकिन जब इस मुश्किल वक्त में कुछ लोग जानवरों के साथ खड़े नजर आते हैं तो लगता है कि अभी मनावता जिंदा है। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा हमेशा से जानवरों के हक की बात करती आई हैं। इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही संदेश दिया है जिसकी इस वक्त में सबसे ज्यादा जरूरत है।

सीधे दिल पर लगेगी अनुष्का शर्मा की ये बात, आप भी भूलकर न करें ये गलती

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : Social Media
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का हाल ही में 30 अप्रैल को निधन हो गया। ऋषि कपूर के निधन से पूरा बॉलीवुड जगत शोक में डूबा नजर आ रहा है। हाल ही में परिवार के द्वारा ऋषि कपूर की तेरहवीं का कार्यक्रम किया गया। इस दौरान पूरी कपूर परिवार साथ नजर आया। खास तौर पर रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, रिद्धिमा कपूर, श्वेता बच्चन को स्पॉट किया गया। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसके चर्चे लगातार हो रहे हैं।

पिता की तेरहवीं से लौट रहे रणबीर कपूर ने गाड़ी रोक पैपराजी से पूछा हाल, वीडियो हो रहा वायरल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें