फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार का फिटनेस 'टिफिन', अजय देवगन ने दिया दीपिका की छपाक को लेकर ऐसा बयान, पांच खबरें

Sat, 11 Jan 2020 07:59 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान - फोटो : Social Media
बॉलीवुड के गलियारों से हर दिन कोई नई खबर बाहर आती है। कभी कोई किसी की तारीफ करता है तो कभी कोई ट्रोल हो जाता है। कभी किसी का पैचअप हो जाता है तो कभी किसी का ब्रेकअप हो जाता है। वहीं, आए दिन फिल्म के पोस्टर्स और ट्रेलर्स भी रिलीज होते रहते हैं। हम आपको बॉलीवुड से जुड़ी ऐसी ही पांच खबरों के बारे में बता रहे हैं...
विज्ञापन

2 of 6
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय का फिटनेस 'टिफिन'
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर अपना फिटनेस टिफिन साझा किया है। अक्षय ने एक तस्वीर साझा की है, इस तस्वीर में अक्षय के सामने नाश्ता रखा हुआ है और एक हाथ में ग्लास से वो फैन्स को टोस्ट कर रहे हैं। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है, 'ईटिंग क्लीन एक विकल्प नहीं, मेरे लिए लाइफ जीने का एक तरीका है।' साथ ही अक्षय ने अपने इस पोस्ट में एवोकैडो टोस्ट और चिया पुडिंग की रेसिपी साझा की है और कटरीना कैफ, शिखर धवन और भूमि पेडनेकर को भी नॉमिनेट कर इस तरह की हेल्दी रेसिपी शेयर करने को कहा है। 
 
विज्ञापन

3 of 6
monika bedi
मोनिका बेदी ने दिया इन अभिनेत्रियों को ट्रिब्यूट
फिल्म अभिनेत्री मोनिका बेदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो के जरिए मोनिका ने मधुबाला, मीना कुमारी और रेखा को ट्रिब्यूट दिया है। वीडियो के साथ कैप्शन में मोनिका ने लिखा, 'मेरी ओर से मीना कुमारी जी, मधुबाला जी और रेखा जी को एक छोटा सा ट्रिब्यूट'। गौरतलब है कि इस वीडियो में मोनिका इन सभी अभिनेत्रियों के अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं।
 

4 of 6
Shahrukh Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
'द फॉरगॉटन आर्मी' में सुनाई देगी शाहरुख की आवाज
शाहरुख खान फिल्म 'जीरो' के बाद से ही बड़े परदे से गायब हैं। लेकिन वो अपनी आवाज का जादू बराबर बिखेर रहे हैं। हाल ही में वेब सीरीज 'द फॉरगॉटन आर्मी' के लिए शाहरुख ने वॉइस ओवर किया है। इस बात की जानकारी खुद निर्देशक कबीर खान ने दी है। कबीर ने बताया कि सीरीज के हर एपिसोड की शुरुआत में शाहरुख ने इंट्रो में अपनी आवाज दी है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि वो इस सीरीज में शाहरुख को ही लेना चाहते थे पर बात नहीं बन पाई।
विज्ञापन

5 of 6
जन्हवी कपूर - फोटो : Social Media
जिम में दो चोटी बनाकर पहुंची जान्हवी कपूर
अभिनेत्री जान्हवी कपूर हाल ही में जिम में स्पॉट हुई हैं। जान्हवी दो चोटी बनाकर जिम में पहुंची। इस दौरान जान्हवी बेहद क्यूट नजर आ रही थीं। जान्हवी अक्सर कूल और कैजुअल अंदाज में जिम जाती हैं। लेकिन इस बार जान्हवी के इस क्यूट लुक ने उनके फैन्स को काफी आकर्षित किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Ajay Devgn - फोटो : Social Media
अजय ने दिया 'छपाक' पर रिएक्शन
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी' और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' बड़े पर्दे पर एक साथ रिलीज हुई। इन दोनों ही फिल्मों को लेकर सोशल मीडिया पर लड़ाई चल रही है। जब इस बारे में अजय देवगन से बात की गई तो उन्होंने कहा, 'लड़ाई हो रही है? कौन कर रहा है? मुझे लगता है कोई लड़ाई नहीं हो रही है। लोग अपनी बात सोशल मीडिया के माध्यम से कहते हैं और हम इसे गंभीरता से नहीं लेते हैं। मुझे लगता है कि दोनों ही फिल्म के विषय अच्छे हैं और मैं चाहता हूं कि दोनों बॉक्स ऑफिस पर अच्छा करे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें