फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुच्छेद 370 खत्म करने के फैसले पर इमोशनल हुए अनुपम खेर, बोले- ये एक कैंसर था

Tue, 06 Aug 2019 12:25 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
anupam kher poem
केंद्र सरकार ने राष्ट्रपति के आदेश के बाद जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को खत्म कर दिया। इस निर्णय से लद्दाख को जम्मू-कश्मीर से अलग कर दिया गया है और दोनों अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेश रहेंगे। मोदी सरकार के इस फैसले को विश्व मीडिया ने एक बड़ा कदम बताया हैं। बॉलीवुड की कई हस्तियों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया तो वहीं पाकिस्तानी एक्टर्स इसके खिलाफ नजर आए। 
विज्ञापन

2 of 4
Anupam Kher, Raju Kher - फोटो : social media
इस बीच एक्टर अनुपम खेर ने इस फैसले पर खुशी जाहिर की। ANI को दिए इंटरव्यू में अनुपम खेर ने कहा, 'आज का दिन हमारे भारत के इतिहास में जाना जाएगा। अनुच्छेद 370 को जम्मू-कश्मीर से मोदी सरकार द्वारा हटा दिया गया है।'
विज्ञापन

3 of 4
anupam kher
उन्होंने आगे कहा, 'एक कश्मीरी होने के नाते अपनी आंखों के सामने ऐसा होते देखना मेरे लिए इमोशनल और पावरफुल है। 370 एक कैंसर था, जिसका अब जाकर इलाज किया गया।'
 

 
विज्ञापन

4 of 4
Anupam Kher With PM Modi - फोटो : twitter
इससे पहले अनुपम खेर ने लिखा था- 'कश्मीर का हल निकलना शुरू हो गया है।' फिलहाल इन दिनों अनुपम न्यूयॉर्क में अपने शो न्यू एम्सटर्डम नाम के अमरीकी शो के दूसरे सीजन की शूटिंग कर रहे हैं।
 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें