फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुच्छेद 370 हटने के बाद अब कश्मीर में घर खरीदना चाहता है टीवी का ये 'राम'

Tue, 06 Aug 2019 12:12 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गुरमीत चौधरी और पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी गृह मंत्री अमित शाह के जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने की सिफारिश पर अनुमति मिल गई है। ऐसे में सोशल मीडिया पर न सिर्फ आम यूजर्स बल्कि सेलेब्स भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। जिसके चलते टीवी पर राम का किरदार निभा चुके एक्टर ने कश्मीर में घर लेने की इच्छा जताई है।
विज्ञापन

2 of 5
Gurmeet Chaudhary and Debina Bonnerjee - फोटो : amar ujala
रामायण में राम का किरदार निभाने वाले एक्टर गुरमीत चौधरी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वह कश्मीर में घर खरीदना चाहते हैं। गुरमीत ट्वीट करते हुए लिखा- 'कश्मीर के आर्मी कैंप में मैंने बचपन में काफी वक्त गुजारा है। हमेशा से मुझे लगता था कि मैं इस जगह पर रहूं। 370 हटने के बाद कश्मीर में घर लेने और बिजनेस का सपना पूरा होगा। ये लैंडमार्क फैसला है। मैं बहुत खुश हूं। जय हिंद।'
 
विज्ञापन

3 of 5
kangana ranaut - फोटो : social media
गुरमीत के अलावा और भी कई सेलेब्स इस मामले पर ट्वीट कर चुके हैं। ऐसे में कंगना रनौत ने ट्वीट करते हुए लिखा-आर्टिकल 370 को खत्म करने की दरकार लंबे समय से थी, ये आतंकवाद मुक्त राष्ट्र की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।
 

4 of 5
Paresh Rawal - फोटो : social media
वहीं परेश रावल ने भी पीएम नरेन्द्र मोदी की एक थ्रोबैक फोटो शेयर करते हुए इस फैसले का स्वागत किया है। जो फोटो परेश रावल ने शेयर की है उसमें नेता आर्टिकल 370 को खत्म करने के लिए प्रोटेस्ट कर रहे हैं। वहीं इस फोटो को कैप्शन देते हुए लिखा- 'सौ सौ सलाम आपको।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
KRK
बॉलीवुड एक्टर- प्रोड्यूसर कमाल राशिद खान ने भी ट्वीट करते हुए लिखा- 'अगर कोई खूबसूरत कश्मीरी लड़की मुझसे शादी करने के लिए तैयार है, तो मैं वहां एक बड़ा सा बंगला खरीदने के लिए तैयार हूं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें