फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुष पर केआरके का तंज: 'कालाधन वापस लाने के लिए धन्यवाद, सच में देशभक्त हैं आप', फिर लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन

Fri, 15 Jul 2022 11:14 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सुष्मिता सेन, ललित मोदी, केआरके - फोटो : social media
फिल्म इंडस्ट्री में कमाल आर खान उर्फ केआरके अपने विवादित ट्वीट के लिए काफी मशहूर हैं। चाहे राजनीतिक मुद्दा हो या फिर बॉलीवुड की कोई खबर, केआरके उनपर प्रतिक्रिया देने से कभी नहीं चूंकते हैं। खुदको ट्रेड एनालिस्ट बताने वाले केआरके ने अब पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन और ललित मोदी के रिश्ते पर तंज कसा है। दरअसल, गुरुवार को ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए अपने सुष्मिता सेन को अपना बेटर हाफ बताया था। हालांकि कुछ ही देर बाद उन्होंने सफाई देते हुए लिखा- स्पष्ट कर दूं कि शादी नहीं हुई है, अभी हम एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। शादी भी जल्द होगी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
केआरके - फोटो : SELF
केआरके ने ट्वीट कर कहा, "मैडम सुष्मिता सेन भारत में काला धन वापस लाने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद, जिसे ललित के मोदी ने छीन लिया था। आप असली देश भक्त हैं। विजय माल्या और नीरव मोदी, जाे लंदन में हैं, यदि उनसे भी पैसे वापस ला पाएं तो बहुत अच्छा होगा।"
विज्ञापन

3 of 4
केआरके
केआरके के इस ट्वीट पर यूजर्स तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'क्या आप ललित मोदी से जल रहे हैं।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'भाई अपने एक बात नोटिस की सुष्मिता ने ललित के साथ एक भी फोटो पोस्ट नहीं की। और भाई ये लोगो से पंगे ले रहे हो साहस का काम है, सावधान रहें।'
विज्ञापन

4 of 4
ललित मोदी और सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
इतना ही नहीं केआरके ने अपने दूसरे ट्वीट में यह तक कह दिया, 'ब्रो तुम्हारे पास पर्याप्त पैसा है। तुम इंडिया को लूट गर भाग गए। सुष्मिता सेन तुम्हें पैसे के लिए डेट कर रही है। तुमसे शादी करने के लिए नहीं, क्योंकि वह सिर्फ अमीर लोगों को डेट करती हैं। तुमने उनका ट्विटर हैंडल नहीं देखा। इसलिए कल्पना करो कि तुम लोगों के बीच कितना प्यार है? हैव फन'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें