फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anupam Kher: रवींद्रनाथ टैगोर के लुक पर नेगेटिव कमेंट करने वालों पर भड़के अनुपम खेर, ट्रोल्स की लगाई क्लास

Mon, 24 Jul 2023 07:26 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अभिनेता ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। फैंस आज भी अनुपम खेर को स्क्रीन पर देखना चाहते हैं। अभिनेता ने अब तक 500 से अधिक फिल्में कर ली है और फिल्मों का यह सिलसिला अभी भी जारी है। हाल ही में, अनुपम खेर ने अपनी नई फिल्म में अपने रवींद्रनाथ टैगोर लुक पर नकारात्मक कमेंट्स करने वालों पर रिएक्शन दिया है।

विज्ञापन

2 of 5
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी अगली फिल्म में नोबेल पुरस्कार विजेता बंगाली कवि रवींद्रनाथ टैगोर के रूप में अपना पहला लुक जारी किया था, जिसे दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। अभिनेता की फिल्म के पहले लुक पर कमेंट करते हुए अभिनेत्री  स्वास्तिका मुखर्जी ने इस विचार को खारिज कर दिया और  कहा था कि कोई भी इस प्रसिद्ध कवि और दार्शनिक की भूमिका निभा सकता है।

Rajinikanth: साउथ में रजनीकांत का जलवा अब भी बरकरार, महज 15 सेकंड में बुक हुए जेलर ऑडियो लॉन्च के पास

विज्ञापन

3 of 5
अनुपम खेर - फोटो : social media
हाल ही में एक इंटरव्यू में, अनुपम ने नेगेटिव कमेंट पर अपने विचार साझा करते हुए कहा, 'मैंने जिन लोगों को तस्वीर भेजी उनमें से लगभग 99% लोगों ने मुझसे पूछा कि मैं उन्हें टैगोर की तस्वीर क्यों भेज रहा हूं। एक दिन में 86,400 सेकंड होते हैं और अगर कोई 10 सेकंड के लिए भी ऐसी बातें कहता है, तो मैं इसके बारे में सोचकर अपने बाकी सेकंड बर्बाद नहीं करूंगा।’

Manoj Bajpayee: 170 करोड़ की कुल संपत्ति होने के दावे पर मनोज बाजपेयी को लगा झटका, कहा- मेरा संघर्ष अब भी जारी

4 of 5
अनुपम खेर - फोटो : social media

अनुपम ने आगे कहा, ‘कुछ लोग जानबूझकर नेगेटिव कमेंट्स से ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं। मेरा मानना है कि आप आलोचना के लिए नोटिस हुए तो क्या नोटिस हुए। मैं यह भी पूछना चाहता हूं कि क्या वह संबंधित व्यक्ति टैगोर का प्रवक्ता है। आगे चलकर लोग हमसे कहेंगे कि गांधी जी पर कोई प्रोजेक्ट मत बनाओ। मुझे यह एक बेतुकी बात लगी।  टैगोर को अकेला छोड़ देने का आपका क्या मतलब है? इसका कोई मतलब नहीं था।’

Anurag Thakur: ओपेनहाइमर के इंटीमेट सीन में भगवद्गीता दिखाने पर नाराज अनुराग ठाकुर, सेंसर बोर्ड को दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

इंटरव्यू में आगे अनुपम ने इन मुद्दों पर अपने विचार रखते हुए कहा, ‘मैं इस पर चर्चा भी नहीं करना चाहता क्योंकि यह कहना बहुत ही मूर्खतापूर्ण बात है। ऐसे तो लोग ओपेनहाइमर और शिंडलर्स लिस्ट जैसे प्रोजेक्ट बनाना बंद कर देंगे। ऐसी टिप्पणियां मेरे लिए कोई महत्व नहीं रखती हैं।’

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें