फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anupam Kher: तुम्हारे जैसे 10 पढ़ा लेगा वह...,पीएम की डिग्री पर सवाल खड़े किए जाने पर भड़कीं अनुपम खेर की मां

Sat, 08 Apr 2023 10:26 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दुलारी और पीएम मोदी - फोटो : social media

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पढ़ाई और डिग्री को लेकर काफी लंबे समय से जनता और विपक्षी दल में बहस छिड़ी हुई है। हर गुजरते दिन के साथ यह बहस और भी बढ़ जाती है। हाल ही में, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी पीएम से उनकी डिग्री तक मांग ली थी। अब हाल ही में, अनुपम खेर की मां ने इस विषय भी अपनी चुप्पी तोड़ते हुए इसपर अपना रिएक्शन दिया है।

विज्ञापन

2 of 5
दुलारी - फोटो : social media

बीते कुछ दिनों पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने पीएम मोदी की डिग्री को सार्वजनिक करने की मांग की थी। केजरीवाल की इस मांग को गुजरात हाईकोर्ट ने तुच्छ बताते हुए उन पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगा दिया था। वहीं, दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी ने दोबारा प्रधानमंत्री की डिग्री पर सवाल उठाते हुए कहा कि पीएम खुद को बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं क्योंकि अगर उनके डिग्री की जांच की गई तो वह फर्जी निकलेगी।
 

माताश्री दुलारी का प्रधानमंत्री @narendramodi जी की पढ़ाई पर जानबूझकर उठते बेवक़ूफ़ाना सवालो का सटीक जवाब।जय हो।😂👏😎 #DulariRocks pic.twitter.com/PitXGW20Gp

— Anupam Kher (@AnupamPKher) April 7, 2023

 

विज्ञापन

3 of 5
पीएम मोदी आज भोपाल दौरे पर - फोटो : सोशल मीडिया

अब काफी समय से चल रही इस बहस पर अनुपम खेर की मां दुलारी ने अपना रिएक्शन दिया है और कहा है, 'तो आप पढ़ा लो उसको। वह तुम्हारे जैसे दस को पढ़ाएगा। वह इतना काम कर रहे हैं। लोगों के साथ उठ-बैठ रहे हैं और बताओ वह पढ़े-लिखे नहीं है। और पढ़ने में क्या है? दिमाग होना चाहिए। दिमाग सबसे ज्यादा जरूरी है। पढ़े-लिखे लोगों में ही कहां दिमाग होता है।'

Shruti Haasan : सोलो ट्रिप पर श्रुति हासन का बयान, बोलीं- अकेले यात्रा करने से बढ़ता है आत्मविश्वास

4 of 5
वाराणसी में पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि अनुपम खेर अपनी मां दुलारी के साथ आए दिन सोशल मीडिया पर मजेदार वीडियो साझा करते रहते हैं। वीडियो में वह अपनी मां से देश में चल रहे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सवाल पूछते हैं और उनकी मां बेटे के सारे सवालों के जवाब भी देती हैं। फैंस को दुलारी का यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। कई यूजर्स तो इस वीडियो पर अपना जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

Allu Arjun: इतनी संपत्ति के मालिक हैं अल्लू अर्जुन, काफिले में शामिल हैं वैनिटी वैन समेत कई लग्जरी कारें

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुपम खेर और उनकी मां दुलारी - फोटो : यूट्यूब

वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, बिल्कुल सही बात कही आपकी मां ने, लोगों के यह जल्द ही समझ आ जाएगा कि पढ़ाई से ज्यादा लीडरशिप जरूरी है। दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘आपकी मां ने तो दिल जीत लिया। अब लगता है केजरीवाल को उनका जवाब मिल गया होगा।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘दुलारी जी भी मोदी जी की फैन लगती हैं।’ आपको बता दें कि अनुपम खेर की तरह ही उनकी मां दुलारी भी पीएम मोदी की फैन हैं और सोशल मीडिया पर कई बार वीडियो में उनके बारे में बात करती नजर आती हैं।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें