सोनाली बेंद्रे इन दिनों न्यूयॉर्क में रहकर कैंसर का इलाज करवा रही हैं । समय-समय पर वो सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके अपनी सेहत के बारे में फैंस को बताती रहती हैं । हाल ही में अनुपम खेर ने सोनाली की तबीयत के बारे में कई खुलासे किए हैं ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
anupam kher
अनुपम खेर ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि सोनाली किस तरह से अपनी बीमारी से लड़ रही हैं । अनुपम इन दिनों न्यूयॉर्क में अपने नए शो 'न्यू एम्सटरडैम' की शूटिंग कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि वे सोनाली बेंद्रे से मिलते हैं और उनके आसपास पॉजिटिव माहौल पैदा करते हैं ।
विज्ञापन
3 of 5
anupam kher
अनुपम कहते हैं, 'मैंने सोनाली से बात की और बताया कि मैं 4-5 महीने तक न्यूयॉर्क में ही रहूंगा । मैं सोनाली से कहता हूं कि मैं घर कब जाऊंगा ये मुझे पता नहीं, लेकिन मैं ये जरूर चाहता हूं कि तुम जल्द से जल्द घर वापस जाओ । सोनाली एक मजबूत और निडर इंसान हैं ।'
4 of 5
sonali bendre
'मजबूत का मतलब फिजिकली स्ट्रॉन्ग होने से नहीं है । आप अपनी जिंदगी को मुश्किल परिस्थितियों के साथ कैसे डील करते हो, इससे पता चलता है कि आप कितने मजबूत हो । जिस तरह से सोनाली कैंसर से लड़ रही हैं ये बेहद सराहनीय है ।'
'मैं भगवान से हर सुबह प्रार्थना करता हूं कि सोनाली को ढेर सारी शक्ति दें । मैं सोनाली से ज्यादा से ज्यादा मिलने की कोशिश करता रहूंगा । इस मुश्किल घड़ी में सोनाली अपने करीबियों से घिरी हुई हैं । मैं ये सुनिश्चित करता हूं कि उनसे बात करूं और उनके आसपास खुशनुमा माहौल पैदा करूं ।'