फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मणिकर्णिका' का टीजर रिलीज होते ही ट्रोल हुईं कंगना, यूजर्स को याद आए ऋतिक रोशन

Tue, 02 Oct 2018 03:11 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रनौत
कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका' लंबे समय से सुर्खियां बटोर रही है। आज आखिरकार फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है। टीजर में झांसी की रानी के रूप में कंगना रनौत का एक निडर और साहसी रूप नजर आ रहा है। फिल्म में झांसी की रानी के रूप में कंगना के क्या तेवर और दांव-पेंच होंगे, यह इस टीजर से साफ जाहिर हो गया है। फैंस टीजर देख एक ही बात कह रहे हैं- फिल्म तो सुपरहिट होने वाली है। 
 

 
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रनौत
आइए देखते हैं टीजर को यूजर्स की तरफ से क्या रिएक्शन मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- एक बार फिर नेशनल अवॉर्ड कंगना का पक्का। इसमें कोई हैरानी वाली बात नहीं होगी जब मणिकर्णिका कई हॉलीवुड फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ देगी। ऑस्कर की फिल्म है।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रनौत
एक यूजर ने लिखा- रानी लक्ष्मीबाई के किरदार में कंगना गदर मचाने वाली हैं। फिल्म अगर उत्तरप्रदेश में टैक्स फ्री होती है तो यकीनन ये ब्लॉकबस्टर होगी। 'मणिकर्णिका' के टीजर को सोशल मीडिया यूजर्स से अलग-अलग तरह का रिएक्शन मिल रहा है, कुछ इसे जबरदस्त बता रहे हैं. तो कुछ लोग कंगना रनौत के एक्सप्रेशन्स का मजाक उड़ा रहे हैं।
 

 

4 of 5
कंगना रनौत
जंग के मैदान में अंग्रेजों को ललकारती कंगना, अपने दत्तक पुत्र को अपने साथ लड़ाई के बीच ले जाती कंगना का यूजर्स मजाक भी बना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- कंगना तुम आजादी बोल रही हो या चाचा जी समझ ही नहीं आ रहा। कुछ ही घंटों पहले रिलीज हुआ है। #ManikarnikaTeaser ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। अब तक 8 हजार से ज्यादा ट्वीट्स 'मणिकर्णिका' के टीजर पर किए जा चुके हैं।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रनौत
बता दें कि इस फिल्म को जी स्टूडियो ने प्रोड्यूस किया है, जिसमें कंगना रनौत के अलावा अंकिता लोखंडे झलकारी बाई की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म की रिलीज डेट अगले साल 25 जनवरी 2019 को रखी गई है। देश के कई हिस्सों में फिल्म की शूटिंग हुई है, जिसमें बनारस, आमेर, जयपुर आदि शामिल है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें