फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपम खेर ने पीएम मोदी को तोहफे में दी आत्मकथा, ट्विटर पर ऐसे हुई बातचीत

Wed, 14 Aug 2019 06:19 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Anupam Kher With PM Modi - फोटो : twitter
अनुपम खेर (Anupam Kher) हाल ही में जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने पर दिए गए बयान की वजह से सुर्खियों में रहे थे। अनुपम खेर ने ट्वीट करके सरकार के फैसले का समर्थन किया था। वहीं अब अनुपम खेर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) से मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। तस्वीरों में अनुपम खेर अपनी आत्मकथा पीएम मोदी को देते हुए नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Anupam Kher With PM Modi - फोटो : twitter
अनुपम ने हाल ही में आत्मकथा लिखी है। इस आत्मकथा का नाम 'लेसंस लाइफ टॉट मी अननोविंगली' रखा है। इस खास मुलाकात की तस्वीर को अनुपम ने ट्विटर पर कैप्शन के साथ शेयर भी किया। अनुपम खेर ने ट्वीट किया- 'प्रिय माननीय प्रधानमंत्री जी, मेरी आत्मकथा साझा करते हुए खुशी हुई। आप देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए हमें प्रेरित करते हैं। आप से जो सीखा है, उसके लिए शुक्रिया। जय हो, जय हिंद।'
 
विज्ञापन

3 of 5
अभिनेता अनुपम खेर - फोटो : twitter
दिलचस्प बात यह है कि अनुपम खेर के इस ट्वीट के बाद पीएम मोदी ने भी अनुपम को सोशल मीडिया के जरिए जवाब दिया। पीएम मोदी ने लिखा- 'जाने अनजाने हम एक दूसरे से बहुत कुछ सीखते हैं। खुद को शिक्षित करने की प्रक्रिया कभी रुकती नहीं। हम सभी नए पहलुओं की खोज करते रहते हैं। पुस्तक के लिए शुभकामनाएं। यकीन है आपके अनुभवों को पढ़ने का लोग आनंद लेंगे।'
 

4 of 5
Rishi Kapoor With Anupam Kher - फोटो : twitter
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस जवाब के बाद अनुपम खेर ने फिर ट्वीट किया। अनुपम खेर ने ट्वीट किया- 'आपकी शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी। मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं।' पीएम मोदी ने अनुच्छेद 370 हटाने के बाद हाल ही में देश के नाम पहला संबोधन भी दिया था। इस संबोधन पर भी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने प्रतक्रिया दी थी। अनुपम खेर ने ट्वीट किया था- 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात सुनी, वह निश्चित रूप से दुनिया में सबसे प्रेरणादायक नेता हैं।'

यह भी पढ़ें:- अनुच्छेद 370 पर पीएम मोदी के संबोधन पर अनुपम खेर, जूही चावला समेत कई सितारों ने किए ये ट्वीट
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
anupam kher - फोटो : file photo
अनुपम खेर आखिरी बार 'वन डे: जस्टिस डिलीवर्ड' में नजर आए थे। इस फिल्म में अनुपम के अलावा ईशा गुप्ता भी थीं। इस फिल्म को अशोक नंदा ने डायरेक्ट किया था। अनुपम खेर कुछ दिन पहले अपने करीबी दोस्त ऋषि कपूर से मिलने न्यूयॉर्क भी गए थे। आपको बता दें, ऋषि कपूर कैंसर का इलाज करवाने न्यूयॉर्क गए थे। अब वो ठीक है और जल्द ही भारत वापस लौटेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें