फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साउथ के इस एक्टर ने 400 लोगों की क्रू टीम को गिफ्ट की गोल्ड रिंग, मौका था बेहद खास

Wed, 14 Aug 2019 06:07 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bigil - फोटो : Social Media

साउथ के सुपरस्टार और 'बद्री' फिल्म फेम एक्टर जोसेफ विजय चंद्रशेखर उर्फ विजय थालापथि इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। मामला ही कुछ ऐसा है। विजय ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'बिगिल' के 400 लोगों की क्रू टीम को सोने की अंगूठियां गिफ्ट की हैं। इस अंगूठी पर अंग्रेजी में फिल्म का नाम यानी BIGIL लिखा हुआ है।

विज्ञापन

2 of 5
Vijay - फोटो : Social Media

13 अगस्त को फिल्म में उनके हिस्से की शूटिंग खत्म की गई जिसके बाद उन्होंने सभी को गोल्ड रिंग देते हुए सरप्राइज कर दिया। खबरों की मानें तो विजय ने फिल्म की टीम को शुक्रिया अदा करने के लिए उन्हें इस तोहफे को देने का फैसला किया। क्रू टीम की साथी अर्चना ने ट्वीट किया कि 400 क्रू मेंबर्स की टीम ने दिन-रात एक कर फिल्म की एक हिस्से की शूटिंग खत्म की। हमारे थालापथि (कमांडर) ने फिल्म में योगदान देने वाले हर टीम मेंबर को विशेष सम्मान दिया है, जिससे कि हर किसी के लिए ये दिन यादगार बन गया।

 

विज्ञापन

3 of 5
Vijay - फोटो : Social Media

बता दें BIGIL अक्टूबर में रिलीज होने वाली है। फिल्म में जैकी श्रॉफ भी अहम रोल निभाते दिखने वाले हैं। विजय चंद्रशेखर ने 18 साल की उम्र में फिल्म में काम करना शुरू कर दिया था। जोसेफ विजय चंद्रशेखर को लोग विजय थालापथि के नाम से जानते हैं। विजय ने अधिकतर तमिल की बेहतरीन एक्शन, ड्रामा और रोमांच फिल्मों में काम किया है।

4 of 5
Vijay - फोटो : Social Media
विजय के पिता तमिल फिल्म जगत के निर्माता और प्रोड्यूसर हैं। विजय ने बॉलीवुड की दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी के साथ भी काम किया हैं। आज आलम ऐसा है कि विजय की कोई फिल्म फ्लॉप नहीं जाती। विजय ने कई अवार्ड्स अपने नाम किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विजय और प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
1992 में बतौर लीड एक्टर उनकी पहली फिल्म 'नालया थीरपू' रिलीज हुई। बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत विजय के साथ की थी। दोनों 2002 में आई तमिल फिल्म thamizhan में नजर आए थे। साल 2015 में रिलीज हुई 'पुली' फिल्म के लिए विजय को 30 करोड़ फीस दी गई थी। इस फिल्म में विजय के साथ श्रीदेवी भी नजर आई थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें