फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anupam Kher: ऑटो पर सवार होकर नन्हे दोस्तों से मिलने पहुंचे अनुपम खेर, इस बात पर हो गए भावुक

Sat, 04 Jun 2022 07:34 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anupam Kher: नन्हें दोस्तों के बीच अनुपम खेर ने बांटी मिठाई, पापा की बात याद करके साझा किया वीडियो
विज्ञापन
1 of 4
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। अक्सर वह सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय देते नजर आते हैं। एक बार फिर उनका सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रहा है। हालांकि, इसमें अनुपम खेर किसी मुद्दे पर नहीं बोल रहे, बल्कि अपने नन्हें दोस्तों के बीच मिठाइयां बांटते नजर आ रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि वह एक ऑटो से अपने दोस्त से मिलने पहुंचे हैं। इस दौरान वह ऑटो चालक से भी लगातार बातचीत करते नजर आ रहे हैं। अनुपम खेर को देखकर उनके नन्हे दोस्तों की टोली भी बेहद खुश है। दोस्त अनुपम खेर से पूछते नजर आ रहे हैं, 'अंकल कब आए?'
विज्ञापन

2 of 4
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
अनुपम खेर ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इसमें वह ऑटोरिक्शा की सवारी करते नजर आ रहे हैं। वह ऑटोरिक्शा वाले से बात करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच उनके नन्हें दोस्त भी उन्हें देखकर इकट्ठे हो गए। बच्चों को देखकर अनुपम खेर ने उनसे हाल-चाल पूछा। उन्हें मिठाई दी और फिर उनके साथ सेल्फी ली। आमतौर अनुपम खेर सुबह-सुबह इन बच्चों से मिलते हैं। अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो साझा करते हुए लिखा, 'ऑटोरिक्शा की सवारी, मेरे मॉर्निंग वॉक के दोस्त, ड्राइवर दुबे जी और मुंबई की सड़कें। पिताजी कहते थे, 'दुनिया में सबसे आसान काम है किसी को खुश करना।' इसे देखें और लुत्फ उठाएं।'
विज्ञापन

3 of 4
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
बच्चों के चेहरे पर आई रौनक
वीडियो में अनुपम खेर ऑटो चालक से भी बातचीत करते नजर आ रहे हैं। वह ऑटो चालक से नाम पूछते हैं। वहीं चालक कहता है, 'मैं आपसे पूछने वाला ही था...,इस पर अनुपम खरे पूछते हैं, ' क्या पूछने वाले थे'? ऑटो चालक ने कहा, 'यही पूछने वाला था कि आप अनुपम खेर हैं क्या? इसके बाद वहां अनुपम खेर के नन्हें दोस्त इकट्ठे हो गए। अनुपम खेर से मिलते वक्त बच्चों के चेहरे की खुशी देखने लायक है।
विज्ञापन

4 of 4
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
यूजर बोले, 'आप हैं असली हीरो' 
अनुपम खेर की इस  वीडियो पर यूजर की काफी अच्छी प्रतिक्रिया आ रही है। लोग अनुपम खेर की काफी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आप बॉलीवुड के बेस्ट हीरो हैं।' काम की बात करें तो अनुपम हाल ही में अपनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर चर्चा में रहे। जल्द ही वह फिल्म 'ऊंचाई' में नजर आएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें