फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anupam Kher: मां दुलारी के साथ लंच करने पहुंचे अनुपम खेर, चना भटूरा खाते ही यादों में खोईं अभिनेता की माताश्री

Sat, 20 Aug 2022 03:04 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में से एक अनुपम खेर इन दिनों अपने होम टाउन शिमला में हैं। अभिनेता तीन महीने बाद अपनी मां को सरप्राइज देने शिमला पहुंचे थे और अब अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। अभिनेता अपने हर दिन की झलक सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। बीते दिन उन्होंने अपनी मां दुलारी के साथ देशवासियों को जन्माष्टी की बधाई दी थी, तो अब वह उन्हें अपने साथ लंच पर लेकर गए हैं। अभिनेता ने इसकी झलक अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है।
विज्ञापन

2 of 4
अनुपम खेर और उनकी मां - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेता अनुपम खेर जब भी अपनी मां दुलारी के साथ होते हैं, तो अक्सर उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। फैंस भी उनकी मां को काफी पसंद करते हैं और उनका 'दुलारी रॉक्स' अंदाज उन्हें बेहद पसंद है। अभिनेता अपने परिवार के साथ एक रिसॉर्ट में हैं, जिसकी वह पहले झलक दिखाते हैं। इसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है, जिसमें वह सबके साथ लंच कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 4
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान वह अपनी मां से कहते हैं कि चना भटूरा खा रहे हो आज आप। इस पर उनकी मां कहती हैं, ‘हां आज मैं चना भटूरा खा रही हूं, बहुत दिनों के बाद। अब हम बाहर जाते ही नहीं, पहले जाते थे तो मैं खाती थी। वहां तेरे फोटो भी लगी हुई है।’ इस पर हंसते हुए अनुपम खेर कहते हैं, 'अच्छा वहां मेरी फोटो लगी है।' 

विज्ञापन

4 of 4
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अनुपम खेर अपने काम से समय निकालकर तीन महीने बाद अपनी मां के पास गए थे। अभिनेता ने अपने भाई राजू के साथ मिलकर मां के लिए सरप्राइज प्लान किया था। अचानक अनुपम खेर को देख उनकी मां भावुक हो गईं और उन्हें डांट भी लगा दी। वहीं, उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में वह 'द कश्मीर फाइल्स' में नजर आए थे, जिसे दर्शकों का बढ़िया रिस्पांस मिला था। इसके बाद अब वह कंगना रणौत के साथ 'इमरजंसी' में नजर आने वाले हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें