फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anupam Kher: जम्मू में कश्मीरी पंडित की हत्या पर भड़के अनुपम खेर, कहा- पिछले 30 वर्षों से….

Tue, 16 Aug 2022 03:08 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर इंडस्ट्री के उन कलाकारों में से एक हैं, जो अक्सर हर मुद्दे पर अपने विचार खुल कर रखते हैं। अपनी बेबाकी और खुलकर बोलने के अपने अंदाज के लिए मशहूर अभिनेता ने एक बार फिर एक मामले पर अपनी राय रखी है।
विज्ञापन
1 of 4
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर इंडस्ट्री के उन कलाकारों में से एक हैं, जो अक्सर हर मुद्दे पर अपने विचार खुल कर रखते हैं। अपनी बेबाकी और खुलकर बोलने के अपने अंदाज के लिए मशहूर अभिनेता ने एक बार फिर एक मामले पर अपनी राय रखी है। हाल ही में जम्मू-कश्मीर से एक बार फिर दिल दहलाने वाली खबर सामने आई। दरअसल, राज्य में आतंकवादियों ने आम जन पर हमला कर दिया। इस गोलीबारी में में एक कश्मीरी पंडित की मौत हो गई है, वहीं एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है। इस घटना की जानकारी सामने आते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं आनी भी शुरू हो गई।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एक्टर ने इसकी निंदा की है। न्यूज एजेंसी से बात करते हुए अनुपम खेर ने इस हमले को शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि "शर्मनाक है कि आज भी कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार जारी है। वे अपनों को भी मार रहे हैं। वे भारत के साथ खड़े होने वाले सभी लोगों को मार रहे हैं। यह पिछले 30 वर्षों से हो रहा है। आप इसकी जितनी निंदा करेंगे, उतना ही कम होगा। हमें इस मानसिकता को बदलना होगा।"

विज्ञापन

3 of 4
Terrorist Attack - फोटो : अमर उजाला

 

बता दें कि जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में अशांति और आतंक फैलाने के मकसद से आतंकवादियों ने एक बार फिर मासूम जनता को अपना शिकार बनाया।  शोपियां में एक सेब के बाग में आतंकवादियों की आम जन पर गोलीबारी की। हमले में मारा गया शख्स और घायल दोनों ही अल्पसंख्यक समुदाय से संबंधित हैं। जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान सुनील कुमार और घायल पिंटू कुमार दोनों भाई हैं और सेब के बाग में एक साथ काम करते थे।

विज्ञापन

4 of 4
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता आखिरी बार फिल्म द कश्मीर फाइल्स में नजर आए थे। यह फिल्म 90 के दशक के दौरान घाटी में कश्मीरी पंडितों के साथ हुए अत्याचारों पर आधारित है। विवके अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित इस फिल्म को देख ही नहीं बल्कि विदेश में भी काफी पसंद किया गया था। अनुपम खेर के अलावा इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार, मृणाल कुलकर्णी, पल्लवी जोशी जैसे कलाकार नजर आए थे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें