फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपम खेर ने जन्मदिन के मौके पर किया एक खास ट्वीट, बोले, 'मुझे आपके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है और...'

Sun, 07 Mar 2021 01:36 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अभिनेता अनुपम खेर - फोटो : twitter
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। सात मार्च 1955 को शिमला में जन्मे अनुपम खेर अपनी अभिनय से सबको अपना दिवाना बना लेते हैं। हिमाचल के छोटे से शहर से बॉलीवुड तक का उनका सफर संघर्षों से भरा रहा है। अनुपम खेर के पिता वन विभाग में क्लर्क के पद पर थे। वे अपनी कला से अच्छे-अच्छे अभिनेताओं के पसीने छुड़ा देते हैं। अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोविंग भी है। आए दिन अपने नए नए पोस्ट से दर्शकों को अपडेट देते रहते हैं। जन्मदिन के खास मौके पर उन्होंने एक ट्वीट किया है जिस उनके चाहने वाले काफी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अनुपम खेर - फोटो : एएनआई
दरअसल, एक वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा कि 'आज मेरा हैप्पी बर्थ डे है। वैसे तो आप मेरे लिए रोज प्रार्थना करते होंगे पर आज स्पेशल डे पर और भी प्यार, दुआओं और आशीर्वाद की जरूरत है। मुझे बधाईयां और अपना आशीर्वाद दीजिए।'
 
विज्ञापन

3 of 5
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में कैप्शन के साथ साथ अनुपम खूब मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं और अलग अलग पोस्टर दिखा रहे हैं जिसमें वो कह रहे हैं कि आज मेरा जन्मदिन है और मुझे बधाईयां दीजिए। दर्शकों को अनुपम का यह मस्ती भरा अंदाज बेहद पसंद आ रहा है और उनके ट्वीट पर खूब लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं।

4 of 5
अनुपम खेर - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि अनुपम ने न केवल भारत में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई है। सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष रह चुके पद्मश्री अनुपम खेर को आठ बार अलग-अलग श्रेणियों में फिल्मफेयर पुरस्कार मिल चुका है।  वहीं उन्हें दो बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि अनुपम किसी भी विषय को लेकर अपनी राय बेबाकी से सबके सामने रखते हैं। बीते दिनों अभिनेता ने एक पोर्टफोलियो फोटो शेयर की थी जो लगभग 40 साल पुरानी है। साथ ही कैप्शन में लिखा कि, यह पोर्टफोलियो फोटो मैंने 15 जून 1981 को राजश्री फिल्म के ऑफिस में दी थी ताकि वह मुझे अपनी फिल्मों में काम दे सकें। उस दौरान मेरे पास कहीं रहने का ठिकाना नहीं था, इसलिए पोर्टफोलियो के साथ अपने नैशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के दोस्त करण राजदान का पता दिया करता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें