फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहन श्रेष्ठ के जन्मदिन की पार्टी में इस अंदाज में पहुंचीं श्रद्धा कपूर, अफेयर की खबरों के बीच वायरल हुई तस्वीरें

Sun, 07 Mar 2021 01:29 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
श्रद्धा कपूर, रोहन श्रेष्ठ - फोटो : Social media

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इन दिनों खासी चर्चा में बनी हुई हैं। अब वे कथित ब्वॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ की बर्थडे पार्टी में पहुंचकर सुर्खियों में आ गई हैं। इस दौरान वे मीडिया के कैमरे में कैद हो गईं। अब ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन

2 of 5
श्रद्धा कपूर, रोहन श्रेष्ठ - फोटो : Social media
श्रद्धा कपूर को रोहन के साथ पहले भी कई बार स्पॉट किया जा चुका है। वे उनकी पार्टी में जाते एक बार फिर देखी गईं। इस दौरान अभिनेत्री का स्टाइल देखते ही बन रहा था। उन्होंने पैरोट ग्रीन और व्हाइट शेड में मिडी ड्रेस पहन रखी थी। इसमें ब्लैक कॉम्बिनेशन काफी फब रहा था। इसके साथ उन्होंने काले रंग की हील कैरी की थी, जो उन्हें और भी स्टाइलिश लुक दे रही थी। उन्होंने मैचिंग ब्लैक मास्क भी लगा रखा था। इतना ही नहीं काले रंग का पर्स कैरी कर अभिनेत्री ने अपने लुक को कम्प्लीट किया था।
विज्ञापन

3 of 5
रोहन श्रेष्ठ - फोटो : Social media

पार्टी के बाद श्रद्धा और रोहन एक साथ दिखाई दिए। इस दौरान रोहन ने कैजुअल लुक को ही तवज्जो दे रखी थी। उन्होंने काली-सफेद चेक की आगे से खुली शर्ट पहन रखी थी। साथ ही अंदर ब्लैक कलर की टीशर्ट कैरी की थी। ब्लू डेनिम जींस में उनका लुक कैजुअल ही था।

4 of 5
रणवीर सिंह - फोटो : Social media
दूसरी ओर, पार्टी में अभिनेता रणवीर सिंह भी नजर आए। उनका लुक तो हमेशा ही सबसे जुदा होता है। रणवीर ने ढीली सफेद टीशर्ट पहन रखी थी, जिसमें लाल और हरे रंग से डिजाइन बना था। वहीं इसपर लाल, हरी और काली रंग की जैकेट पेयरअप की थी। साथ में काले, लाल और सफेद रंग के जूते उन्होंने पहने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रद्धा कपूर, रोहन श्रेष्ठ - फोटो : Social media
इस पार्टी में डिजाइनर कृषिका लुल्ला भी पति सुनील लुल्ला के साथ नजर आईं। उनके साथ यश बिरला भी मौजूद थे। पार्टी के बाद श्रद्धा और रोहन को एक कार में जाते हुए देखा गया। बता दें कि श्रद्धा कपूर अभी हाल ही में मालदीव से लौटी हैं। यहां वे अपनी मौसी यानी पद्मिनी कोल्हापुरी के बेटे की शादी में शामिल हुई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें