फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anupam Kher-Anil Kapoor: अनिल कपूर संग यश चोपड़ा के घर के बाहर पहुंचे अनुपम खेर, संघर्ष के दिनों को किया याद

Wed, 14 Sep 2022 02:14 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अनिल कपूर, अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम
अनुपम खेर और अनिल कपूर ने एकसाथ कई फिल्मों में काम किया है। दोनों काफी अच्छे दोस्त माने जाते हैं। अनिल और अनुपम खेर अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देते हैं। हाल ही में अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वह अनिल कपूर के साथ मॉर्निंग वॉक करते हुए यश चोपड़ा के घर के बाहर पहुंच गए। ये वीडियो काफी मजेदार है।


 
विज्ञापन

2 of 4
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये वीडियो साझा किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'यश जी के घर के सामने- सुबह सुबह मॉर्निंग वॉक पर जाते हुए अनिल कपूर और मैं यश चोपड़ा जी घर के सामने रुके और पुरानी यादें ताजा की और आशीर्वाद भी लिया। हमारी (मेरी खासकर) जिंदगी में यश जी का बहुत बड़ा योगदान है। शुक्रिया सर जी आपके प्यार और आपके साथ बीते हुए लम्हों के लिए। सौभाग्य से आज चांदनी फिल्म ने 33 साल पूरे कर लिए हैं'।


विज्ञापन

3 of 4
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अनुपम खेर एक थियेटर आर्टिस्ट रहे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की थी। थियेटर के दौरान ही अनुपम खेर और यश चोपड़ा की मुलाकात हुई थी। तब यश जी ने अनुपम से कहा था कि तुम एक दिन जरूर कुछ बड़ा करोगे। इसके बाद अनुपम खेर यश चोपड़ा की कई फिल्मों में नजर आए। फिल्म चांदनी में भी अनुपम खेर थे।
विज्ञापन

4 of 4
अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अनिल कपूर की बात करें तो शुरुआत में उनको भी बॉलीवुड में काफी संघर्ष करना पड़ा था। शुरू में वह छोटे रोल करते थे। इस वीडियो में अनिल कपूर भी अपने संघर्ष के दिनों को याद कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें