अनुपम खेर बॉलीवुड के शानदार अभिनेता हैं, जो फैंस के बीच अपनी एक्टिंग के लिए चर्चा में बने रहते हैं। अनुपम सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर अपने चाहने वालों को खुश कर देते हैं। वहीं, अब अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिसमें बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार एक साथ दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर में अनुपम खेर, अमिताभ बच्चन और बोमन ईरानी जैसे कलाकारों के साथ दिखाई दे रहे हैं, जिस पर फैंस भी खूब प्यार लुटा रहे हैं।