फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Retake: अनुपम खेर ने अपने 530वें प्रोजेक्ट को लेकर जताई खुशी, श्वेता बसु की शॉर्ट फिल्म में आएंगे नजर

Thu, 01 Sep 2022 05:50 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अनुपम खेर, श्वेता बसु - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों अपनी तेलुगू फिल्म 'कार्तिकेय 2' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है, तो साल की शुरुआत में आई उनकी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। वहीं, अब अभिनेता ने अपने 530वें प्रोजेक्ट का एलान किया है। वह जल्द ही एक शॉर्ट फिल्म में नजर आने वाले हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर फैंस के साथ साझा की है।
विज्ञापन

2 of 4
अनुपम खेर, श्वेता बसु, दिव्येंदु शर्मा, जरीना वहाब पूरी टीम के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
अनुपम खेर ने ट्वीट कर अपनी शॉर्ट फिल्म 'रीटेक' के बारे में बताया है। इसके साथ ही उन्होंने पूरी कास्ट और क्रू के साथ तस्वीरें भी साझी की हैं। इन तस्वीरों में वह श्वेता बसु, जरीना वहाब, दिव्येंदु शर्मा और दानिश हुसैन के साथ दिखाई दे रहे हैं। यह अभिनेता का 530 वां प्रोजेक्ट है, ऐसे में वह काफी खुश भी नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 4
रीटेक की पूरी टीम - फोटो : सोशल मीडिया
इसके साथ अनुपम खेर ने लिखा, 'मेरा 530 वां प्रोजेक्ट रीटेक नाम की एक शॉर्ट फिल्म है। अपलॉज सोशल द्वारा निर्मित और अत्यंत प्रतिभाशाली श्वेता बसु द्वारा लिखित व निर्देशित। जरीना वहाब, दिव्येंदु शर्मा, दानिश हुसैन और एक उत्साही युवा टीम के साथ काम करने में काफी खुशी हुई। सभी के साथ काम करना पसंद आया। जय हो!' वहीं, श्वेता बसु ने भी अपनी पहली फिल्म के लिए अनुपम खेर के साथ काम करने पर खुशी जाहिर की है। श्वेता ने ट्वीट कर लिखा, 'अपने पहले प्रोजेक्ट के लिए अनुपम खेर साहब को डायरेक्ट करके बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं। आपके साथ काम करके खुशी हुई। ड्रीम टीम।'

विज्ञापन

4 of 4
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अनुपम खेर इस साल दो फिल्मों में नजर आए हैं और दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई हैं। वहीं, हाल ही में अभिनेता ने मेनस्ट्रीम सिनेमा में काम न मिलने पर दुख भी जताया था। उन्होंने कहा था कि एक समय पर मैं करण जौहर, आदित्य चोपड़ा और साजिद नाडियाडवाला की फिल्मों में नजर आता था, लेकिन अब मुझे फिल्में ऑफर नहीं होती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें