बिग बॉस-12 के घर में लव बर्ड की तरह एंट्री लेने वाले भजन सम्राट अनूप जलोटा और उनकी शिष्या जसलीन मथारू शुरू से ही चर्चा का विषय रहे हैं। बिग बॉस के घर में दोनों गुरू और शिष्या की जोड़ी के रूप में एंट्री ली थी, लेकिन घर में पहुंचने के बाद दोनों ने अपने प्रेम संबंधों का खुलासा किया, जिसके बाद घर वालों के साथ-साथ जनता भी हैरान हो गई। बिग बॉस के घर में वैसे तो दोनों के बीच कोई खास केमिस्ट्री देखने को नहीं मिली। बता दें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के बाद अनूप जलोटा ने अपने और जसलीन के रिश्तों को लेकर बड़े खुलासे किए हैं।
विज्ञापन
2 of 5
anup jalota and jasleen
अनूप ने जसलीन के साथ शो के होस्ट सलमान खान पर भी कमेंट किया है। अनूप जलोटा इस हफ्ते डबल एविक्शन में घर से बाहर हो गए हैं। घर से बाहर आने के बाद अनूप जलोटा ने जो खुलासे किए हैं उन खुलासो ने दर्शकों को हैरान कर दिया है। अनूप जलोटा का कहना है कि लोग इस तरह लें, जसलीन ने मुझसे कहा कि बिग बॉस 12 से बुलावा आया है और मैं एक विचित्र जोड़ी के रूप में ही शो में एंट्री ले सकती हूं। आप चलेंगे मेरे साथ। आप मेरा साथ देंगे, आप मेरे मेंटर हैं संगीत सिखाते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
anup jalota and jasleen
अनूप जलोटा कहते हैं कि मैंने जसलीन की बात सुनकर हां कर दी। बाद में मैंने अपने कॉन्सर्ट और कामों को देखते हुए मना किया था, जिसके बाद जसलीन के पिताजी ने मुझे मनाया। मेरा मानना था कि जितने लोग मुझे जानते हैं बिग बॉस में जाने के बाद उससे ज्यादा लोग जसलीन को जानेंगे। हम अंदर बहुत ही खूबसूरत जोड़ी बन कर गए, जिनका म्यूजिकल रिलेशन था।
4 of 5
anup jalota and jasleen
अनूप यहीं चुप नहीं हुए उन्होंने यह भी कहा कि वह शो के अंदर अपनी इमेज को लेकर ज्यादा चौकन्ने थे, इसलिए उन्हें बिग बॉस से बाहर होना पड़ा। अनूप ने कहा कि वह शो में शांति से अपना गेम खेल रहे थे। साथ ही अनूप का कहना है कि बिग बॉस इस सीजन में टीआरपी के मामले में पिछड़ रहा है, लेकिन मेरी वजह से बिग बॉस को काफी टीआरपी मिली।
एक तरफ अनूप अपने रिश्तों का खुलासा कर रहे थे। दूसरी तरफ अनूप का कहना था कि शो ने उनकी हेल्थ को इम्प्रूव करने में मदद की है। मैंने शो में 4 किलों वजन घटा लिया है। मुझे लगता है कि अगर मैं शो में ज्यादा टाइम रुक रहता तो मैं सलमान खान को रिप्लेस कर देता। गौरतलब है कि बीते दिन महाराष्ट्र में हुई एक तस्वीर में अनूप जलोटा के नजर आने से पहले ही ये तय हो गया था कि इस सप्ताह अनूप जलोटा का घर से बेघर होना तय है।