फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस से बाहर आते ही अनूप जलोटा ने जसलीन को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, 'हम दोनों का रिश्ता...'

Mon, 29 Oct 2018 10:27 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
anup jalota - फोटो : twitter
बिग बॉस सीजन 12 शुरू हुए एक महीना से ज्यादा हो गया है । शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए बिग बॉस के मेकर्स नए-नए टि्वस्ट लेकर आ रहे हैं । इस बार वीकेंड में डबल एविक्शन कर बिग बॉस ने दर्शकों को चौंका दिया । शो से इस हफ्ते अनूप जलोटा और सबा खान को बेघर कर दिया गया ।
विज्ञापन

2 of 8
anup jalota - फोटो : twitter
सृष्टि और सुरभि इस बार सेफ हो गए हैं । जब तक अनूप जलोटा घर में रहे तब तक जसलीन और उनके रिलेशन की चर्चा होती रही । अब जब अनूप जलोटा घर से बाहर निकले तो उनसे सबसे पहला सवाल उनके रिलेशन के बारे में पूछा गया। तब अनूप ने कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए।
 

 
विज्ञापन

3 of 8
anup jalota - फोटो : file photo
अनूप ने बताया कि उनके और जसलीन के बीच कोई रिश्ता नहीं है । साढ़े तीन साल से जसलीन को डेट करने की बात भी झूठी है। अनूप ने बिग बॉस के स्क्रिप्टेड होने का दावा किया है। स्क्रिप्ट के चलते जसलीन ने शो में बताया कि वो अनूप को 3 साल से डेट कर रही हैं ।

4 of 8
anup jalota - फोटो : file photo
अनूप जलोटा ने कहा, 'जसलीन को पहले ये शो ऑफर हुआ। जसलीन ने मुझसे कॉन्टैक्ट किया और बताया कि मुझे बिग बॉस का ऑफर आया है। लेकिन, उन्हें जोड़ीदार की तलाश है । क्या आप मेरे जोड़ीदार बनकर शो में चलेंगे । मेरे पास समय नहीं था इसलिए मैंने मना कर दिया ।'
 

 
विज्ञापन

5 of 8
anup jalota and jasleen
'इसके बाद जसलीन के पिता केसर ने मुझे घर बुलाया । केसर मेरे अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने मुझे जसलीन के साथ बिग बॉस के घर में चलने के लिए मनाया । उनके बार-बार कहने पर मैं तैयार हो गया । शो में जाने से पहले हमने ये तय किया कि हम गुरु शिष्य बनकर घर के अंदर जाएंगे।'
विज्ञापन

6 of 8
anup jalota and jasleen
अनूप जलोटा आगे कहते हैं, 'प्रीमियर से 6 दिन पहले शो के मेकर्स ने जसलीन को बुला लिया । प्रीमियर के दिन हमारी कोई बातचीत नहीं हुई । 15 सितंबर को जब मैं प्रीमियर में पहुंचा तो मैंने शो में बताया कि जसलीन मेरी स्टूडेंट हैं। लेकिन जसलीन ने आकर कहा कि हम दोनों रिलेशनशिप में है।'
विज्ञापन

7 of 8
anup jalota - फोटो : file photo
'ये सुनकर मैं भी चौंक गया । शायद 6 दिन पहले मेकर्स ने जसलीन को समझा-बुझाकर कहा होगा कि गुरु-शिष्य रिलेशन से हमारा शो चलेगा नहीं। उनके कहने पर जसलीन ने प्रीमियर पर आकर हमारे रिलेशन की झूठी कहानी बताई । मेरे घरवाले और दोस्त भी हैरान थे । मेरी फैमिली तो जसलीन को जानती तक नहीं है।'
 
विज्ञापन

8 of 8
anup jalota and jasleen - फोटो : file photo
अनूप जलोटा ने ये भी खुलासा कि बिग बॉस के घर में डेट पर जाना भी प्लान था। साथ ही नॉमिनेशन के बाद और सीक्रेट में उन्होंने जसलीन को लेकर जो नाराजगी दिखाई, वो सब भी स्क्रिप्ट के तहत हुआ । अनूप जलोटा के इस खुलासे से ये तो जाहिर है कि बिग बॉस का पूरा शो स्क्रिप्टेड होता है । क्या सच है और क्या झूठ, ये पता लगाना बहुत मुश्किल है । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें