इस बार का बिग बॉस नए कॉन्सेप्ट के साथ आया है । सीजन 12 में दो टीम हैं सिंगल और विचित्र जोड़ी । हर बार की तरह इस बार भी घर में खूब लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे हैं । साथ ही जोड़ियों, सेलेब पर हावी होती नजर आ रही हैं । इस शो में आने के लिए सभी कंटेस्टेंट को उनके फेमस होने के हिसाब से फीस दी गई है ।
विज्ञापन
2 of 6
anup jalota
खबर है कि जिस कंटेस्टेंट को सबसे ज्यादा फीस मिली है वो हैं अनूप जलोटा । बॉलीवुडलाइफ डॉट कॉम के मुताबिक, भजन सम्राट अनूप जलोटा एक हफ्ते के 45 लाख रुपए ले रहे हैं । सोर्स के मुताबिक, मेकर्स चाहते थे कि इस शो को बुजुर्ग लोग भी देखें ।
विज्ञापन
3 of 6
anup jalota and jasleen
यूथ तो बिग बॉस के पहले से ही फैन हैं । अब मेकर्स इसे एक फैमिली ड्रामा बनाना चाहते हैं । इससे शो की टीआरपी बढ़ने की पूरी उम्मीद थी । इसी वजह से शो में अनूप जलोटा को लाया गया । हाल ही में अनूप जलोटा ने अपनी 37 साल छोटी गर्लफ्रेंड जसलीन मथारू के साथ रिश्ता तोड़ने की बात कही थी ।
4 of 6
bigg boss
अगले ही दिन दोनों के बीच सब ठीक हो गया । अनूप ये कहते नजर आए कि इस टास्क ने जसलीन को एक सबक जरूर सिखाया है । बता दें कि अनूप जलोटा के बाद करणवीर बोहरा सबसे ज्यादा फीस लेने वाले कंटेस्टेंट हैं । करण एक हफ्ते के 20 लाख रुपए चार्ज कर रहे हैं ।
विज्ञापन
5 of 6
bigg boss
वहीं तीसरे नंबर पर 'ससुराल सिमर का' की बहू दीपिका कक्कड़ हैं । खबरों की मानें तो दीपिका ने एक हफ्ते के लिए 15 लाख रुपए चार्ज किए हैं । वहीं श्रीसंथ शो के ऐसे सेलेब्रिटी हैं जो सबसे कम फीस ले रहे हैं । पूर्व क्रिकेटर श्रीसंथ को एक हफ्ते के 5 लाख रुपए दिए जा रहे हैं ।
बता दें कि इस हफ्ते घर से बाहर होने की प्रक्रिया के लिए करणवीर बोहरा, श्रीसंथ, सृष्टी रोडे और जसलीन-अनूप की जोड़ी नॉमिनेट है । ये पांचों ही बिग बॉस के पॉपुलर कंटेस्टेंट में गिने जाते हैं । इस बार दर्शकों की नजर घर से बेघर होने वाले इन कंटेस्टेंट पर टिकी हुई है ।