भजन सम्राट अनूप जलोटा।
- फोटो : अमर उजाला।
अनूप जलोटा ने दिया फिल्मों में ब्रेक
मिथिलेश चतुर्वेदी को ‘सत्या’, ‘ताल’, ‘फिजा’, ‘कोई मिल गया’, ‘कृष’, ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ जैसी कई लोकप्रिय फिल्मों के लिए जाना जाता है। उन्होंने 'नीली छतरी’ के अलावा कई धारावाहिकों में भी काम किया लेकिन इस बात की जानकारी बहुत कम लोगों को होगी कि मिथिलेश चतुर्वेदी को सबसे पहला मौका अनूप जलोटा ने देकर अपनी दोस्ती का फर्ज निभाया था। अनूप जलोटा बताते हैं, 'मैं लखनऊ से मुंबई बहुत पहले ही आ गया था, जब मैं रोनित रॉय को लेकर फिल्म 'हम दीवाने प्यार के' बना रहा था तब मिथिलेश को मुंबई बुला लिया उसके बाद से मिथिलेश मुंबई के ही हो कर रह गए।'