अनुजा जोशी
- फोटो : insta
बॉलीवुड से है पुराना रिश्ता
एक्ट्रेस अनुजा जोशी का जन्म भले ही अमेरिका में हुआ हो लेकिन वह माया नगरी से गहरा संबंध रखती हैं। दरअसल वह अलंकार जोश की बेटी और पल्लवी जोशी की भतीजी हैं। एक्ट्रेस पल्लवी जोशी को तो सब जानते ही हैं, लेकिन इसके अलावा बता दें कि अलंकार जोशी भी खुद एक कलाकार रह चुके हैं और उन्होंने बॉलीवुड में भी काम किया है। अनुजा जोशी के पिता ने सीता, गीता, ड्रीम गर्ल और डॉन जैसी फिल्मों में बाल कलाकार को रूप में काम किया था। हालांकि बाद में उन्होंने फिल्मों को अलविदा कह दिया और विदेश में अपना बिजनेस स्टार्ट किया। अनुजा जोशी के घर में माता-पिता के अलावा उनकी एक जुड़वां बहन और दूसरा भाई है।