फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janmashtami 2022: टीवी पर कृष्ण बनकर मशहूर हुए ये स्टार्स,  कभी दिखाई लीला तो कभी रचाया रास

Fri, 19 Aug 2022 02:06 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
कृष्ण बनकर मशहूर हुए ये स्टार्स - फोटो : सोशल मीडिया
देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर कोई कन्हैया जी के जन्म की खुशियां मना रहा है। लीलाधर भगवान श्रीकृष्ण हर रूप में मनमोहक लगते हैं। उन्हें 16 कलाओं में निपुण माना जाता है। भगवान श्रीकृष्ण की कलाओं और खूबियों को पौराणिक सीरियल्स में भी बखूबी दिखाने का प्रयास किया गया है। श्रीकृष्ण पर आधारित कई शो खूब पसंद किए गए, साथ ही इन शो में श्रीकृष्ण का किरदार निभाने वाले स्टार्स भी खूप पॉपलुर हुए। कौन से हैं वे स्टार्स, आइए जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 7
सर्वदमन बनर्जी - फोटो : सर्वदमन बनर्जी
सर्वदमन बनर्जी 
सर्वदमन बनर्जी टीवी पर श्री कृष्ण बनने वाले शुरुआती एक्टर्स में से एक हैं। उन्होंने रामानंद सागर के वर्ष 1993 में दूरदर्शन पर प्रसारित हुए धारावाहिक 'कृष्णा' में भगवान कृष्ण का रोल प्ले किया था। बता दें कि इससे पहले कुछ फिल्मों में भी वह पौराणिक किरदार निभा चुके थे।
विज्ञापन

3 of 7
नीतीश भारद्वाज
नीतीश भारद्वाज
एक्टर नीतीश भारद्वाज टीवी के सबसे ज्यादा पसंद किए गए और पॉपलुर कृष्ण में से एक रहे हैं। उन्होंने बीआर चोपड़ा के धारावाहिक 'महाभारत' में कृष्ण का किरदार निभाया था। नीतीश ने यह किरदार काफी शानदार अंदाज में अदा किया। यही वजह है क उन्हें आज भी इस किरदार के लिए ही सबसे ज्यादा पहचाना जाता है। आपको बता दें कि नीतीश भारतीय जनता पार्टी से जमशेदपुर के सांसद भी रह चुके हैं।

4 of 7
Sourabh Raaj Jain - फोटो : सोशल मीडिया
सौरभ राज जैन
एक्टर सौरभ राज जैन ने भी श्रीकृष्ण का किरदार अदा करके खूब सफलता पाई। वह वर्ष 2013 में स्टार प्लस प्रसारित हुए 'महाभारत' में कृष्ण के रोल में नजर आए। साथ इस शो को नए जमाने के दर्शकों ने पसंद किया। 
विज्ञापन

5 of 7
सुमेध मुद्गलकर - फोटो : Social Media
सुमेध मुद्गलकर
चर्चित पौराणिक शो 'राधाकृष्ण' में भगवान कृष्ण के किरदार में सुमेध मुद्गलकर काफी पसंद किए गए। स्टार भारत का यह शो राधा और श्रीकृष्ण की प्रेमकहानी पर आधारित था। शो में सुमेध जहां कृष्ण के रोल में नजर आए, वहीं राधा के किरदार में मल्लिका सिंह नजर आईं। इस धारावाहिक से सुमेध के छोटे-छोटे क्लिप्स सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल होते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
Vishal Karwal - फोटो : सोशल मीडिया
विशाल करवाल
एक्टर विशाल करवाल ने धारावाहिक 'द्वारकाधीश-भगवान श्रीकृष्ण' में भगवान कृष्ण का किरदार निभाया था। इस किरदार में उन्हें खूब पसंद किया गया। अपनी मुस्कान से उन्होंने इस किरदार में चार चांद लगा दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
स्वप्निल जोशी - फोटो : सोशल मीडिया
स्वप्निल जोशी
अभिनेता स्वप्निल जोशी भी भगवान श्रीकृष्ण के किरदार में खूब जमे। बता दें कि रामानंद सागर के शो 'श्री कृष्ण' में वह कान्हा का किरदार निभा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें