फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'थप्पड़' को फ्लॉप कहने पर भड़के अनुभव सिन्हा, ट्विटर पर दी गालियां

Sun, 08 Mar 2020 08:28 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Anubhav Sinha - फोटो : Social Media
अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी फिल्म 'थप्पड़' को फिल्म क्रिटिक्स के अच्छे रिव्यू मिले, लेकिन ये फिल्म दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई। नतीजा ये हुआ कि जैसी फिल्म से उम्मीद थी, फिल्म वैसा प्रदर्शन नहीं कर पा रही। थप्पड़ के पहले हफ्ते की कमाई कुल 22.79 करोड़ रही है। फिल्म का ऐसा हाल देखकर अनुभव सिन्हा बौखला गए हैं। उन्होंने गुस्से में ट्विटर पर गालियां लिख डालीं।
विज्ञापन

2 of 4
sudhir mishra
दरअसल फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर सवाल उठाते हुए एक यूजर ने लिखा कि थप्पड़ भले ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है, लेकिन फिल्म वैसे बहुत अच्छी है। यूजर के इस ट्वीट पर निर्देशक सुधीर मिश्रा ने जवाब देते हुए लिखा कि, थप्पड़ ने अच्छा प्रदर्शन किया है। पहले हफ्ते में तापसी की फिल्म ने 21 करोड़ का कलेक्शन किया था और इसका मुद्दा काफी खास है। लेकिन जब आप इस तरह की फिल्म की बनाते हैं तो कुछ लोग इसे पसंद नहीं करेंगे और यह जरूरी मुद्दा नहीं है।'
 
विज्ञापन

3 of 4
अनुभव सिन्हा
सुधीर मिश्रा के इस ट्वीट पर जवाब देते हुए अनुभव सिन्हा अपना आपा खो बैठे। उन्होंने, 'आपकी जानकारी के लिए ये बता दूं कि मैं अपने पैसों से अपनी फिल्में बनाता हूं। या फिर अपने दोस्तों के पैसों से, और वो मेरे साथ काम करने से रुक नहीं सकते। मैं लोगों के प्यार के लिए फिल्में बनाता हूं। जिस तरह की जिंदगी मैं जीता हूं ऐसा तो वे सिर्फ सपने में ही सोच सकते हैं और यह मेरे लिए एक बाईप्रोडक्ट से बढ़कर और कुछ नहीं है।'
विज्ञापन

4 of 4
Tweet - फोटो : Social Media
इसके अलावा अपने कई और ट्वीट्स में अनुभव सिन्हा ने गंदी-गंदी गालिया दीं। जिस पर एक महिला पत्रकार ने विरोध जताया। इसके बाद अनुभव सिन्हा ने माफी मांगते हुए लिखा, 'मेरी भाषा के लिए माफी मांगता हूं। ये उन 150 लोगों के प्यार की वजह से है जिन्होंने थप्पड़ बनाई, जिस फिल्म को अभी बेइज्जत किया जा रहा है इसलिए मुझे गुस्सा आ गया। सभी महिलाओं और बड़ों और छोटों से माफी मांगता हूं। सॉरी'

बागी 3 के निर्देशक ने 'थप्पड़' को बताया अजीब कॉन्सेप्ट वाली फिल्म, तापसी ने दिया ये जवाब
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें