अनु मलिक
- फोटो : Instagram
अनु मलिक ने कहा, 'बॉर्डर की एक अलग कहानी है। मैं अपने जीवन के कठिन दौर से गुजर रहा था जब जेपी साहब ने मुझे फोन किया। उन्होंने मुझे सीमा पर तैनात जवानों की कुछ तस्वीरें दिखाईं। तब मैं ऊंची है बिल्डिंग या एक गरम चाय की प्याली... जैसा हल्का-फुल्का गाना बनाने के मूड में था। मैं पंचम दा (आरडी बर्मन) का बहुत बड़ा फैन रहा हूं, क्योंकि वह आपको दम मारो दम और कुछ तो लोग कहेंगे जैसा गाना दे सकते हैं। इसलिए, मैं उनसे कहना चाहता था, मैं आपको ऊंची है बिल्डिंग और ऐ जाते हुए लम्हों जैसे गाने दे सकता हूं।'