फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amaal Mallik Controversy: भतीजे अमाल के आरोपों पर अनु मलिक ने दी प्रतिक्रिया, मीटू के सवाल पर दिया ऐसा जवाब

सार

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में म्यूजिक डायरेक्टर अमाल मलिक ने अपने चाचा अनु मलिक पर कुछ गंभीर आरोप लगाए थे। अमर उजाला ने इन आरोप पर अनु मलिक और अमाल के पिता डब्बू मलिक का पक्ष जानने की कोशिश की है। जानिए, दोनों ने इस पर क्या कहा?
विज्ञापन
1 of 5
अनु मलिक और अमाल मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम@amaal_mallik, @anumalikmusic)

हाल ही में म्यूजिक डायरेक्टर अमाल मलिक ने अपने पिता डब्बू मलिक और चाचा अनु मलिक के बीच के रिश्ते को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे। अमाल ने कहा था कि उनके पिता का करियर अनु मलिक की वजह से प्रभावित हुआ और इस वजह से वह डिप्रेशन में भी चले गए थे। इस बयान के बाद पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री में हलचल मच गई थी। अमर उजाला डिजिटल ने अनु और डब्बू मलिक दोनों से संपर्क किया। दोनों ने इस मुद्दे पर क्या कहा? जानिए।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अनु मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम @anumalikmusic

‘मेरा इस सबसे कोई लेना-देना नहीं है’ - अनु मलिक
हमने जब अनु मलिक से इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, 'मैं इस पर कुछ भी चर्चा नहीं करना चाहता। अभी मेरा इस सबसे कोई लेना-देना नहीं है। इसे भूल जाइए। कुछ काम की बातें करते हैं। हम क्या कर रहे हैं, क्या नहीं कर रहे.. उस पर चर्चा करें, बाकी किसी और टॉपिक पर क्या ही बात करना?' 

विज्ञापन

3 of 5
अनु मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम @anumalikmusic

‘मीटू मूवमेंट मामले पर कही ये बात’
जब हमने अनु से कहा कि अमाल ने सिर्फ उनके और उनके भाई के रिश्तों पर ही नहीं बल्कि ‘मी टू’ मूवमेंट के दौरान लगे पुराने आरोपों का भी जिक्र किया है। ये सुनकर भी अनु ने साफ कहा, 'मैं इस टॉपिक पर भी बात नहीं करना चाहता।'

4 of 5
अमाल मलिक और उनके पिता डब्बू मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम@daboomalik

डब्बू मलिक ने दिया ऐसा रिएक्शन
वहीं, डब्बू मलिक ने भी इस मुद्दे पर बात करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, 'मैं इस खबर पर कुछ भी बोलना नहीं चाहता।'
गौरतलब है कि इससे पहले अनु और डब्बू के भाई अबू मलिक भी इस मामले पर अपना बयान दे चुके हैं। उन्होंने कहा था कि अनु और डब्बू के बीच कभी ऐसा टकराव नहीं था। परिवार को अब साथ आकर अपनी विरासत को और मजबूत करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमाल मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम- @amaal_mallik
क्या है पूरा मामला?
अमाल मलिक ने एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में खुलासा किया कि कैसे उनके पिता डब्बू मलिक को इंडस्ट्री में स्ट्रगल करना पड़ा। अमाल के मुताबिक, उनके पिता को वो सफलता नहीं मिल पाई जिसकी वो योग्यता रखते थे। इसके पीछे उनके चाचा अनु मलिक का हाथ था। उन्होंने यह भी कहा कि अनु मलिक ने अपनी पहुंच का इस्तेमाल करके डब्बू मलिक से कई काम छीन लिए।
इतना ही नहीं, अमाल ने ‘मी टू’ मूवमेंट का जिक्र करते हुए अनु मलिक पर लगे आरोपों पर भी बात की और कहा कि उनका बिहेवियर प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों लेवल पर ठीक नहीं था। अमाल ने कहा था कि अनु पर कई लोगों ने आरोप लगाए हैं। कुछ तो सच्चाई होगी उनके आरोपों में।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें