फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebrity Couples: इस साल बच्चे का स्वागत करेंगे ये स्टार कपल्स, फैंस को गुड न्यूज का बेसब्री से इंतजार

Mon, 14 Jul 2025 03:05 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Celebrities Soon To Be Parents: इस साल बहुत से सेलिब्रिटी कपल्स के घर नन्हा मेहमान आने वाला है। सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा से लेकर राजकुमार-पत्रलेखा तक, बहुत से कपल्स इस लिस्ट में शामिल हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
बॉलीवुड कपल्स - फोटो : एक्स
बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट जगत में कई सेलिब्रिटी कपल्स इस वक्त अपनी जिंदगी के सबसे सुंदर पड़ाव पेरेंटहुड की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। साल 2025 में कई सितारों के घरों में बच्चों की किलकारियां गूंजने वाली हैं। चलिए आपको इन्हीं कपल्स के बारे में बताते हैं।

 
विज्ञापन

2 of 7
अरबाज खान-शूरा खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@sshurakhan
अरबाज खान और शूरा खान
एक्टर और निर्माता अरबाज खान अपनी दूसरी पत्नी शूरा खान के साथ जीवन के नए चरण में प्रवेश करने जा रहे हैं। उनके घर जल्द ही पहला बच्चा जन्म लेगा। शादी के बाद ये कपल अपनी प्राइवेसी को लेकर हमेशा चर्चा में रहा है और अब इस बड़ी खबर को लेकर फैंस एक्साइटेड हैं।
विज्ञापन

3 of 7
राजकुमार और पत्रलेखा - फोटो : एक्स
राजकुमार राव और पत्रलेखा
राजकुमार राव और पत्रलेखा बॉलीवुड के उन कपल्स में गिने जाते हैं जो एक दूसरे के लिए परफेक्ट कहे जाते हैं। अब शादी के चार साल बाद ये दोनों माता-पिता बनने वाले हैं। इस कपल ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ ये खास पल शेयर किया।

ये खबर भी पढ़ें: MS Dhoni Viral Photo: धोनी की तस्वीर देख यूजर्स को याद आए 'जेठालाल', बोले- 'ये महेंद्र लाल धोनी लाल गड़ा हैं'

4 of 7
कियारा और सिद्धार्थ - फोटो : इंस्टाग्राम- @sidmalhotra
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी न सिर्फ पर्दे पर बल्कि असल जिंदगी में भी खूब पसंद की जाती है। अब ये जोड़ी अपने पहले बच्चे का स्वागत करने की तैयारी कर रही है। कियारा और सिद्धार्थ के फैंस बेहद उत्साहित हैं।
विज्ञापन

5 of 7
मालविका राज और प्रणव - फोटो : एक्स
मालविरा राज और प्रणव बग्गा
मालविका राज, जिन्होंने 'कभी खुशी कभी गम' में छोटी पूजा का किरदार निभाया था, अब एक नई भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं – मॉम की। उन्होंने बिजनेस मैन प्रणव बग्गा से 2023 में शादी की थी और अब ये जोड़ी अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली है।
विज्ञापन

6 of 7
गौहर खान और जैद - फोटो : इंस्टाग्राम- @gauaharkhan
गौहर खान और जैद दरबार
गौहर खान और जैद दरबार पहले से ही एक बच्चे के माता-पिता हैं। अब दोनों दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं। गौहर खान ने टीवी और फिल्मों दोनों में अपनी पहचान बनाई है और अब उनका पारिवारिक जीवन भी उतना ही खूबसूरत मोड़ ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पूजा और संदीप - फोटो : एक्स
पूजा बनर्जी और संदीप सेजवाल
टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री पूजा बनर्जी और उनके पति संदीप सेजवाल भी दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। पूजा अपने अभिनय के लिए जानी जाती हैं, लेकिन अब वो एक बार फिर से मातृत्व की जिम्मेदारी को अपनाने जा रही हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें