बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर संगीतकारों की लिस्ट में अनु मलिक का नाम भी शामिल हैं। अनु मलिक गायक और म्यूजिक कंपोजर भी हैं। सिंगर ने दो नवंबर को अपना 63वां जन्मदिन बहुत ही धूमधाम से मनाया। इस अवसर फिल्म जगत से तमाम मशहूर हस्तियां मौजूद थीं। अनु मलिक के जन्मदिन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन
2 of 5
अनु मलिक, सोनू निगम
- फोटो : social media
अनु मलिक की जन्मदिन पार्टी में फिल्म जगत की तमाम हस्तियां शामिल हुईं। अभिनेता जैकी श्रॉफ से लेकर उदित नारायण, सोनू निगम, अलका याग्निक, अनुराधा पौडवाल जैसे सेलेब्स अनु मलिक के जश्न में शामिल होने पहुंचे। तस्वीरों में देखकर कहा जा सकता है कि सभी ने जमकर मस्ती की।
विज्ञापन
3 of 5
अनु मलिक, अनुराधा पौडवाल
- फोटो : social media
सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में अनु मलिक ब्लैक कलर के आउटफिट में काफी डैशिंग लग रहे हैं। मशहूर संगीतकार अपने दोंस्तों के साथ जमकर फोटो क्लिक कराते नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में वह तीन केक काटते नजर आ रहे हैं।
4 of 5
अनु मलिक, जैकी श्रॉफ
- फोटो : social media
अनु मलिक ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में गाने गाए हैं। इसके अलावा उन्होंने कई गाने लिखे भी हैं साथ ही संगीत भी दिया है। शानदार संगीत के लिए अनु मलिक को कई पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है। अनु मलिक को फिल्म ‘बाजीगर’ से पहचान मिली, इस फिल्म के सारे गाने हिट हुए। फिल्म ‘बाजीगर’ अनु मलिक के करियर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुई।
अनु मलिक ‘बॉर्डर’, ‘रिफ्यूजी’, ‘एलओसी कारगिल’, ‘अक्स’, ‘फिजा’ और ‘मैं हू ना’ जैसी फिल्मों से उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। इसके अलावा वह रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' में बतौर जज की भूमिका में भी हिस्सेदारी कर चुकी हैं।