भोजपुरी गायिका अंतरा सिंह प्रियंका के एक एलबम के बोल को अश्लील शब्दों में बदलते हुए उनकी तस्वीर का भद्दे कवर पर इस्तेमाल करने का सनसनीखेज मामला गुरुवार को कंकड़बाग थाने तक पहुंचा। अंतरा सिंह ने पटना के एक स्टूडियो पर आरोप लगाया है कि उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
अंतरा सिंह
- फोटो : Twitter
पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। अंतरा गाने से छेड़छाड़ और बदनाम करने का आरोप बक्सर निवासी विक्की यादव उर्फ तूफानी लाल यादव, स्टूडियो संचालक गोपालगंज के संजीत कुमार और सारण के दिलीप सिंह राजपूत पर लगाया है।
विज्ञापन
3 of 4
अंतरा सिंह
- फोटो : Twitter
अंतरा ने पुलिस से की अपनी शिकायत में लिखा है कि एक महीने पहले एलबम शूटिंग से जुड़े विवाद के कारण उन्हें बदनाम करने की यह साजिश रची गई है। अंतरा ने बताया कि गाने को दो बार बदल-बदल कर रिलीज किया गया है। जिसमें अश्लील शब्द इस्तेमाल किए गए हैं।