अर्जुन और अंशुला कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
अंशुला आगे लिखती हैं, "मैंने खुद को हेल्दी बनाने की ओर पहला कदम तब बढ़ाया, जब मैंने देखा कि मेरा मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं है। इससे पहले कि मैं किसी और चीज पर काम करना शुरू करती, मैंने यह ध्यान देना शुरू किया कि मुझे अंदर से कौन सी चीज खाए जा रही है। यह मेरे लिए सबसे असहज और मुश्किलों भरा हिस्सा था। इतनी अनिश्चितता, डर, असफलताएं, असहजता, आत्म संदेह के बाद मुझे महसूस हुआ कि मुझे थेरेपी लेनी चाहिए। और इस प्रकार मेरा उपचार शुरू हुआ।"